Homeदेश - विदेशगंगा जल से बदलेगी सिंचाई व्यवस्था, बदुआ-खड़गपुर जलाशय भरने की तैयारीसुल्तानगंज, फुल्लीडूमर,...

गंगा जल से बदलेगी सिंचाई व्यवस्था, बदुआ-खड़गपुर जलाशय भरने की तैयारी
सुल्तानगंज, फुल्लीडूमर, अमरपुर, बदुआ जलाशय और खड़गपुर जलाशय क्षेत्र के किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

गंगा जल से बदलेगी सिंचाई व्यवस्था, बदुआ-खड़गपुर जलाशय भरने की तैयारी….

पीयूष कुमार प्रियदर्शी बिहार


सुल्तानगंज, फुल्लीडूमर, अमरपुर, बदुआ जलाशय और खड़गपुर जलाशय क्षेत्र के किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ.


पटना, 22 मई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जल संसाधन विभाग को निर्देश दिया है कि सुल्तानगंज के पास गंगा नदी से बाढ़ अवधि के दौरान जल उठाव कर बदुआ जलाशय और खड़गपुर जलाशय में संग्रहित किया जाए, ताकि बांका, भागलपुर और मुंगेर जिले के किसानों को सालभर बेहतर सिंचाई सुविधा मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और अनियमित वर्षा के कारण जलाशयों की क्षमता प्रभावित हुई है, इसलिए गंगा जल आधारित योजना को तेजी से पूरा करना जरूरी है।


मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से बांका जिले के फुल्लीडूमर प्रखंड स्थित फुल्लीडूमर, मध्यागिरि और बिलासी जलाशय में गंगा जल संग्रहण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। योजना के लागू होने के बाद बदुआ जलाशय के माध्यम से बांका, भागलपुर और मुंगेर जिले के कुल 45,850 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। वहीं खड़गपुर जलाशय से मुंगेर जिले के 5,310 हेक्टेयर क्षेत्र को लाभ मिलेगा।


सरकार के अनुसार फुल्लीडूमर प्रखंड के मध्यागिरि और बिलासी जलाशय से फुल्लीडूमर एवं अमरपुर प्रखंड के 4,204 हेक्टेयर निर्धारित कमांड क्षेत्र में शत-प्रतिशत सिंचाई सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। इससे किसानों की खेती पर निर्भरता बढ़ेगी और सूखे जैसी स्थिति में भी राहत मिलेगी।
जानकारी के मुताबिक जलवायु परिवर्तन के कारण बदुआ जलाशय की जल भंडारण क्षमता में 39.78 प्रतिशत तथा खड़गपुर जलाशय में 69.59 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

वर्तमान में इन जलाशयों से निर्धारित 51,160 हेक्टेयर लक्ष्य के मुकाबले केवल 19,136 हेक्टेयर क्षेत्र में ही सिंचाई हो पा रही है।
इसी समस्या के समाधान के लिए गंगा जल उद्वह योजना का विस्तार किया जा रहा है। बिजीखोरवा सिंचाई कॉलोनी में निर्माणाधीन डिटेंशन टैंक से तीन मोटर पंपों की सहायता से 15.02 मिलियन क्यूबिक मीटर जल उठाव कर पाइपलाइन के माध्यम से फुल्लीडूमर, मध्यागिरि और बिलासी जलाशयों में जल भंडारण किया जाएगा। इस योजना पर 174.52 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
इसके अलावा सुल्तानगंज से बदुआ और खड़गपुर जलाशय तक गंगा जल पहुंचाने की व्यापक योजना 1866.11 करोड़ रुपये की लागत से लागू की जा रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी कार्य शीघ्र पूरा कर किसानों को जल्द लाभ पहुंचाया जाए।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
28.4 ° C
28.4 °
28.4 °
78 %
1.7kmh
97 %
Wed
28 °
Thu
37 °
Fri
35 °
Sat
32 °
Sun
34 °

Most Popular

error: Content is protected !!