Homeप्रदेशमुंगेर:डंगरी नदी पर बना डायवर्सन तेज बहाव में बहा, खड़गपुर-तारापुर मार्ग पर...

मुंगेर:डंगरी नदी पर बना डायवर्सन तेज बहाव में बहा, खड़गपुर-तारापुर मार्ग पर यातायात ठप ,कांवरियों और किसानों की बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों में आक्रोश कांवरियों और किसानों की बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों में आक्रोश

वीडियो खबर को देखने के लिए क्लिक करें

ब्यूरो रिपोर्ट मुंगेर


हवेली खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शुक्रवार रात से जारी रुक-रुक कर बारिश के कारण खड़गपुर-तारापुर मुख्य मार्ग पर कच्ची मोड़ स्थित डंगरी नदी पर बना अस्थायी डायवर्सन शनिवार अहले सुबह लगभग 5 बजे तेज बहाव में बह गया। इसके साथ ही महकोला बासा के पास गुहिया नदी पर बने डायवर्सन पर भी पानी बह रहा है।



इन हालातों के कारण खड़गपुर-तारापुर मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। आम नागरिकों को अब 15 किलोमीटर लंबा चक्कर लगाकर ग्रामीण रास्तों के सहारे अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा खड़गपुर-तारापुर मुख्य पथ का निर्माण कार्य जारी है। निर्माण के दौरान यातायात को बनाए रखने के लिए अस्थायी डायवर्सन बनाए गए थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कार्यकारी एजेंसी द्वारा बनाए गए डायवर्सन अत्यंत कमजोर थे, जो बारिश के हल्के दबाव को भी नहीं झेल पाए। बता दें कि इसी स्थान पर 26 जून को भी डायवर्सन बह गया था, जिसे ठीक करने में 24 घंटे से अधिक का समय लगा था।

श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों के लिए यही मार्ग प्रमुख होता है, लेकिन डायवर्सन टूटने से यह रास्ता अब पूरी तरह बंद हो गया है। इससे कांवर यात्रा पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।



डायवर्सन टूटने से सबसे अधिक परेशानी स्थानीय किसानों को हो रही है। सीतूहार गांव के किसान प्रमोद सिंह, फ़क़ीर मंडल और अनिल मंडल ने बताया कि उनके खेत महज एक किलोमीटर की दूरी पर हैं, लेकिन अब उन्हें खेतों तक पहुंचने के लिए 9-10 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। मजदूरों को लाने-ले जाने, भोजन पहुंचाने तक के लिए अब ई-रिक्शा की जरूरत पड़ रही है, जिससे उनका खर्चा काफी बढ़ गया है।

स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण एजेंसी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार डायवर्सन टूटने से जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने मांग की है कि बारिश को ध्यान में रखते हुए मजबूत और टिकाऊ डायवर्सन का निर्माण कराया जाए।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
33.6 ° C
33.6 °
33.6 °
58 %
3kmh
96 %
Fri
34 °
Sat
36 °
Sun
36 °
Mon
37 °
Tue
30 °

Most Popular

error: Content is protected !!