Homeप्रदेशमुंगेर: तेघड़ा में कौवों की मौत का मामला शांत, 12 दिनों से...

मुंगेर: तेघड़ा में कौवों की मौत का मामला शांत, 12 दिनों से नहीं मिला कोई मृत पक्षी



मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर क्षेत्र अंतर्गत तेघड़ा गांव में कौवों की मौत की सूचना के बाद चल रही निगरानी में राहत भरी खबर सामने आई है। मुंगेर के जिला पशुपालन पदाधिकारी के निर्देश पर हवेली खड़गपुर भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने एक बार फिर उमाशंकर पासवान के बगीचे का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पिछले 12 दिनों से क्षेत्र में एक भी मृत कौवा नहीं मिला है। ग्रामीणों से पूछताछ करने पर भी किसी कौवे की मौत या मृत पक्षी दिखाई देने की पुष्टि नहीं हुई। आसपास स्थित मुर्गी फार्मों में भी किसी प्रकार की असामान्य मृत्यु की सूचना नहीं है, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

डॉ. संजय कुमार ने बताया कि 18 फरवरी 2026 को एहतियातन ब्लड सीरम और स्वैब सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। टीम द्वारा मानक प्रोटोकॉल के अनुसार नियमित रूप से दवा का छिड़काव कराया जा रहा है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी असामान्य घटना की सूचना तुरंत विभाग को देने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
33.6 ° C
33.6 °
33.6 °
57 %
5kmh
95 %
Mon
34 °
Tue
30 °
Wed
27 °
Thu
28 °
Fri
29 °

Most Popular

error: Content is protected !!