Homeप्रदेशमुंगेर में जॉब कैंप, 71 युवाओं का प्रथम चरण में चयन

मुंगेर में जॉब कैंप, 71 युवाओं का प्रथम चरण में चयन



मुंगेर: युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय मुंगेर तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय (PM-AJAY) योजना के तहत मंगलवार को जिला नियोजन कार्यालय में एक दिवसीय जॉब कैंप आयोजित किया गया। कैंप में निजी कंपनी Airtel Payments Bank के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों को नौकरी की प्रकृति, वेतन, भत्ते, कार्यस्थल एवं अन्य आवश्यक जानकारियां दीं। कंपनी द्वारा उपलब्ध 124 रिक्तियों के विरुद्ध कुल 231 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से साक्षात्कार के बाद 71 अभ्यर्थियों का प्रथम चरण के लिए चयन किया गया।


इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी कुमारी रानी, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी सोनेलाल पाल, कनीय सांख्यिकी सहायक अजय कुमार वर्मा तथा जिला कौशल प्रबंधक कन्हैया केशरी ने युवाओं को रोजगार एवं करियर संबंधी मार्गदर्शन दिया। अधिकारियों ने बताया कि जिला नियोजनालय प्रत्येक माह जॉब कैंप आयोजित करता है, जिसमें बिहार एवं अन्य राज्यों की निजी कंपनियों को आमंत्रित किया जाता है। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को नियोजनालय में संचालित निःशुल्क पुस्तकालय का लाभ उठाने की अपील की गई। कैंप में बिहार स्किल डेवलपमेंट मिशन (BSDM) और मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना की भी विस्तृत जानकारी दी गई।


#Munger #JobCamp #Employment #BiharJobs #AirtelPaymentsBank #PMAJAY #BSDM

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
36.1 ° C
36.1 °
36.1 °
48 %
5.6kmh
99 %
Tue
36 °
Wed
37 °
Thu
33 °
Fri
36 °
Sat
38 °

Most Popular

error: Content is protected !!