Homeजीवन मंत्रहवेली खड़गपुर की रंजू प्रकाश को मिला 'महिला आम उद्यमी सम्मान', ग्रामीण...

हवेली खड़गपुर की रंजू प्रकाश को मिला ‘महिला आम उद्यमी सम्मान’, ग्रामीण महिलाओं के लिए बनीं मिसाल

महिला आम उद्यमी सम्मान से सम्मानित हुईं रंजू प्रकाश, ग्रामीण महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा


हवेली खड़गपुर

हवेली खड़गपुर की समाजसेवी एवं महिला उद्यमी रंजू प्रकाश को आम आधारित उत्पादों के निर्माण, मूल्य संवर्धन तथा ग्रामीण महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय योगदान के लिए “महिला आम उद्यमी सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान बिहार कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय आम संगम सह-कार्यशाला के दौरान प्रदान किया गया।
27 एवं 28 जून को आयोजित इस राष्ट्रीय कार्यशाला में देश के विभिन्न राज्यों से आए विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, किसानों एवं उद्यमियों ने भाग लिया। इस अवसर पर रंजू प्रकाश ने आम से तैयार किए जाने वाले विभिन्न मूल्य संवर्धित उत्पादों, जैसे आम का अचार, खट्टी-मीठी चटनी सहित अन्य उत्पादों के निर्माण, पैकेजिंग एवं विपणन के क्षेत्र में अपने अनुभव साझा किए। उनके कार्यों की प्रतिभागियों एवं विशेषज्ञों ने सराहना की।


रंजू प्रकाश लंबे समय से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा आम प्रसंस्करण के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही हैं। उनके प्रयासों से न केवल आम आधारित उत्पादों को नई पहचान मिली है, बल्कि कई महिलाओं को रोजगार एवं आय का नया माध्यम भी प्राप्त हुआ है।
कार्यक्रम के दौरान बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति, सांसद अजय मंडल तथा विधायक रोहित पांडेय ने संयुक्त रूप से उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस उपलब्धि पर हवेली खड़गपुर क्षेत्र में खुशी का माहौल है तथा लोगों ने रंजू प्रकाश को बधाई देते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
31.9 ° C
31.9 °
31.9 °
58 %
2.4kmh
100 %
Mon
40 °
Tue
38 °
Wed
28 °
Thu
32 °
Fri
35 °

Most Popular

error: Content is protected !!