Homeक्राइममुंगेर में हथियार खरीदने आए पंजाब के दो युवकों की गिरफ्तारी, तस्कर...

मुंगेर में हथियार खरीदने आए पंजाब के दो युवकों की गिरफ्तारी, तस्कर भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,दो पिस्टल, चार मैगजीन और 14 जिंदा कारतूस बरामद, CDR के जरिए नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस


मुंगेर

ुंगेर पुलिस को अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पंजाब से अवैध हथियार खरीदने मुंगेर पहुंचे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से दो देशी पिस्टल, चार मैगजीन और 14 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने हथियार आपूर्ति करने वाले एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार युवकों की पहचान पंजाब राज्य के गुरदासपुर जिला अंतर्गत शेखवा थाना क्षेत्र के खान प्यारा गांव निवासी मंजोत सिंह (पिता सतनाम सिंह) और परगट सिंह (पिता निर्मल सिंह) के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार दोनों को सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी मिली थी कि मुंगेर में कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता के हथियार आसानी से उपलब्ध हैं। इसके बाद उन्होंने मुंगेर आने का निर्णय लिया और ट्रेन से यात्रा कर यहां पहुंचे।

मुंगेर पहुंचकर दोनों एक होटल में ठहरे और स्थानीय हथियार तस्करों से संपर्क साधने लगे। इसी दौरान उनकी मुलाकात रामनगर थाना क्षेत्र निवासी तस्कर मो. आलम से हुई। बातचीत के बाद 64 हजार रुपये में दो पिस्टल और चार मैगजीन की डील तय हुई। साथ ही 12 हजार रुपये में एक अन्य तस्कर से 14 जिंदा कारतूस खरीदे गए। पूरा भुगतान आरोपियों ने ऑनलाइन माध्यम से किया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्हें हथियार रखने का शौक है, लेकिन पंजाब में लाइसेंस की प्रक्रिया जटिल होने के कारण उन्होंने मुंगेर से अवैध तरीके से हथियार खरीदने का रास्ता अपनाया।

इस मामले में जानकारी देते हुए सदर डीएसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को होटल के एक कमरे से गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर मो. आलम नामक हथियार सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अब पुलिस आरोपियों के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) निकालकर तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुट गई है।


RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
30.4 ° C
30.4 °
30.4 °
70 %
2.9kmh
100 %
Fri
36 °
Sat
37 °
Sun
35 °
Mon
37 °
Tue
34 °

Most Popular

error: Content is protected !!