Homeटेक्नोलॉजीमुंगेर से अंतरराष्ट्रीय संदेश  लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने रूस राष्ट्रपति के स्वागत...

मुंगेर से अंतरराष्ट्रीय संदेश  लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने रूस राष्ट्रपति के स्वागत में रची अनोखी कलाकृति । पीपल के तीन सेंटीमीटर पत्ते पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दोस्ती की कलाकृति उकेरा ..

मुंगेर|डेस्क

भारत–रूस के बीच हो रहे 23वें वार्षिक शिखर सम्मेलन के मौके पर मुंगेर के अंतरराष्ट्रीय सैंड और लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी विशेष कला के माध्यम से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का अनोखे अंदाज़ में स्वागत किया है।मधुरेंद्र ने करीब 5 घंटे के श्रम से मात्र 3 सेंटीमीटर के पीपल के हरे पत्ते पर बारीकी से एक सूक्ष्म कलाकृति तैयार की है। इस माइक्रो लीफ आर्ट में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रूस के राष्ट्रपति का स्वागत करते चित्र उकेरा गया है। साथ ही भारत और रूस के राष्ट्रीय झंडों के साथ “Long Live Friendship” तथा “Welcome to India” जैसे संदेश लिखकर दोनों देशों की प्रगाढ़ मित्रता को रेखांकित किया गया है।यह रचना इसलिए भी खास है क्योंकि यह मधुरेंद्र के कलात्मक सफर की 10,000वीं लीफ आर्ट है—उनके समर्पण, धैर्य और सृजनात्मक यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव।अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार मधुरेंद्र कुमार अपनी सूक्ष्म पत्ता कला के लिए देश–विदेश में पहचाने जाते हैं। वह विभिन्न वैश्विक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और मानवता से जुड़े संदेशों को लीफ आर्ट के माध्यम से प्रस्तुत करते रहे हैं। रूस के राष्ट्रपति के भारत आगमन पर उनकी यह अनूठी प्रस्तुति भारत–रूस मैत्री संबंधों को समर्पित है, जो “दोस्ती जिंदाबाद” के संदेश को नए तरीके से अभिव्यक्त करती है।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
35.1 ° C
35.1 °
35.1 °
49 %
3.3kmh
97 %
Thu
34 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
36 °
Mon
35 °

Most Popular

error: Content is protected !!