Homeदेश - विदेशशादी के मंडप से LLB का एग्जाम देने पहुंची दुल्हन, मुंगेर में...

शादी के मंडप से LLB का एग्जाम देने पहुंची दुल्हन, मुंगेर में परीक्षा खत्म होने के बाद ससुराल आई, फिर धूमधाम से हुआ रिसेप्शन




मुंगेर में मंडप से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची नई नवेली दुल्हन, शादी के बाद ससुराल जाने से पहले दी एलएलबी की परीक्षा। परीक्षा के बाद पति के साथ अपने ससुराल हुई रवाना। मंडप से सीधे परीक्षा देने पहुंची संजना को देखकर शिक्षक और छात्र हुए हैरान। बना चर्चा का विषय।


दरअसल मुंगेर जिले के आर डी एंड डी जे कॉलेज में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। बांका की रहने वाली नई नवेली दुल्हन संजना शर्मा ने विदाई के तुरंत बाद ससुराल जाने के बजाय अपने कर्तव्य और भविष्य को प्राथमिकता दी और परीक्षा देने कॉलेज पहुंच गई। शादी के महज अगले ही दिन दुल्हन की सजी-धजी संजना सीधे परीक्षा केंद्र पहुंचीं, जहां उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ एलएलबी की परीक्षा दी। कॉलेज परिसर में मौजूद छात्र-छात्राएं और शिक्षक भी इस नज़ारे को देखकर हैरान रह गए। दरअसल मिली जानकारी के अनुसार बांका जिले के बुद्ध कॉलोनी निवासी मनोज कुमार शर्मा की पुत्री संजना शर्मा एलएलबी के सेमेस्टर-चार की छात्रा है और उसकी कंपनी विधि की परीक्षा मंगलवार को मुंगेर जिले स्थित आर.डी. एंड डी.जे. कॉलेज में आयोजित की गई थी। सोमवार की रात पटना जिले के खुसरूपुर निवासी जगन्नाथ शर्मा के पुत्र सत्य प्रकाश के साथ उसका विवाह संपन्न हुआ। ऐसे तो सामान्यत: शादी के बाद दुल्हन की विदाई और ससुराल जाना होता है, लेकिन संजना ने यह साबित कर दिया कि शिक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। और वह मंगलवार की सुबह विदाई से पहले अपने पति के साथ सीधे मुंगेर के आर.डी. एंड डी.जे. कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पहुंची और शांत मन से परीक्षा में शामिल हुई। परीक्षा देने के बाद ही वह अपने पति के साथ पटना स्थित ससुराल के लिए रवाना हुई। विवाह के तुरंत बाद परीक्षा देने पहुंची संजना को देखकर शिक्षक और अन्य छात्र भी हैरान रह गए और उसकी प्रशंसा करने लगे। संजना के पिता मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार को शादी के बाद मंगलवार की सुबह विदाई की गई थी, लेकिन ससुराल पक्ष खुद बेटी को सबसे पहले परीक्षा दिलाने परीक्षा केंद्र लेकर पहुंचा। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व का विषय है कि उनकी बेटी शिक्षा के प्रति इतनी सजग और जिम्मेदार है। संजना की यह कहानी आज क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
35.1 ° C
35.1 °
35.1 °
49 %
3.3kmh
97 %
Thu
34 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
36 °
Mon
35 °

Most Popular

error: Content is protected !!