Homeदेश - विदेशमुख्यमंत्री ने पटेल भवन में आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण,वर्षा, बाढ़...

मुख्यमंत्री ने पटेल भवन में आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण,
वर्षा, बाढ़ और फसल की स्थिति की ली जानकारी, अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश


वर्षा, बाढ़ और फसल की स्थिति की ली जानकारी, अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश

पटना डेस्क


मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज पटेल भवन स्थित गृह विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र की कार्यप्रणाली का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के क्रम में राज्य में हुई वर्षा, प्रमुख नदियों के जलस्तर तथा धान की फसल की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। विकास आयुक्त सह आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने बताया कि पिछले 24 घंटे में राज्य के 222 प्रखंडों में 25 मिमी या उससे अधिक वर्षा दर्ज की गई है। गंगा, कोशी और बूढ़ी गंडक नदियों का जलस्तर बढ़ा है, लेकिन अभी स्थिति नियंत्रण में है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष 3 अगस्त तक धान की रोपनी का आच्छादन 79.43 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 67.38 प्रतिशत था। अच्छी वर्षा के कारण भूजल स्तर में भी सुधार हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र राज्य के लिए अत्यंत उपयोगी है और यह 24 घंटे सक्रिय रहकर जनहित में कार्य कर रहा है। उन्होंने निर्देश दिया कि नदियों के जलस्तर को लेकर संबंधित अधिकारी अलर्ट मोड में रहें और मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करें।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, सचिव श्री अनुपम कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, गृह विभाग के सचिव श्री प्रणव कुमार, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. और आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
35.3 ° C
35.3 °
35.3 °
50 %
3.2kmh
92 %
Fri
36 °
Sat
37 °
Sun
35 °
Mon
37 °
Tue
34 °

Most Popular

error: Content is protected !!