हवेली खड़गपुर
राजकीय पोलिटेकनिक, मुंगेर में कॉलेज स्तरीय वार्षिक खेल, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता “उमंग 2026” का आयोजन 8 जनवरी से 13 जनवरी तक उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें खेल भावना, रचनात्मकता और टीमवर्क को बढ़ावा देना रहा।
आयोजन के दौरान क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन और एथलेटिक्स जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा गायन, क्विज़, पेंटिंग सहित अन्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
प्रतियोगिता का समापन 13 जनवरी को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जिसमें विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कॉलेज प्रशासन ने जानकारी दी कि उमंग 2026 में चयनित विजेता अब डिवीजन स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जो 16 से 18 जनवरी तक राजकीय पोलिटेकनिक, जमुई में आयोजित होगी।
इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य श्रीमती खुशबू रानी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास होता है।
राजकीय पोलिटेकनिक मुंगेर में ‘उमंग 2026’ का भव्य आयोजन
RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
35.6
°
C
35.6
°
35.6
°
42 %
0.9kmh
1 %
Tue
41
°
Wed
44
°
Thu
44
°
Fri
40
°
Sat
41
°



