हवेली खड़गपुर
हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के अग्रहण पंचायत अंतर्गत सठबिग्गी गांव निवासी युवक की पानी भरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गयी। वहीं ग्रामीणों के द्वारा काफी मशक्कत के बाद सब को पानी भरे गड्ढे से बाहर निकल गया। मिली जानकारी के अनुसार मदन मंडल का 25 वर्षीय पुत्र सुशांत कुमार सरसों की पेराई कराने बाजार गया था। तभी लौट के दौरान बाढ़ का पानी मुख्य सड़क पर आ गया है लोग किसी तरह सड़क पर आ जा रहे हैं। इसी दौरान युवक भी अपनी साइकिल से घर लौट रहा था तभी पानी भरे गड्ढे में वह चला गया जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीण जब तक दौड़ते तब तक वह गहरे पानी में डूब चुका था। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के द्वारा सब को गड्ढे से बाहर निकाला गया इसके बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। वहीं वार्ड सदस्य नेपाली मंडल मुखिया प्रतिनिधि पंकज मंडल ने बताया कि बाढ़ का पानी चारों ओर फैल चुका है प्रशासन को इसकी सूचना पहले दी गई थी।
लेकिन प्रशासनिक तौर पर ना ही नाव एवं किसी प्रकार की कोई व्यवस्था की गई है। जिससे इतनी बड़ी घटना घटी। अगर समय रहते प्रशासन नाव की व्यवस्था की होती तो लोग नाव के सहारे ही आवागमन करते। मुख सड़क पर एक से डेढ़ फीट पानी भरा हुआ है लोग अंदाज पर आ जा रहे है। युवक भी अंदाज पर घर लौट रहा था तभी यह घटना घटी। घटना के खिलाफ ग्रामीणों के बीच काफी आक्रोश है।
वही इस संबंध में पूछे जाने पर अंचल अधिकारी हलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि डूबने से युवक की मौत हुई है ।कर्मचारियों को स्थल पर भेजा गया है सरकार के द्वारा सरकारी प्रावधान के तहत जो भी अनुदान की राशि दी जानी है वह मिलेगी। वही उनसे पूछे जाने पर की बाढ़ का पानी भर गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक नाव की व्यवस्था नहीं की गई है जिससे यह घटना घटी इस पर उन्होंने कहा कि सड़क के दोनों किनारो पर लाल पताखे के द्वारा इंडिकेशन लगाया जाएगा ताकि ऐसी और घटना नहीं घटे और यह गांव पूर्ण रूप से बाढ़ प्रभावित है अत्यधिक पानी आने पर सभी ग्रामीणों को पास के गांव में ही शिफ्ट किया जाता है ।अब इन लोग को जल्द ही बाहर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया जाएगा।
सरसों तेल पेराई करवा कर लौट रहे युवक की सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत
Munger
overcast clouds
29
°
C
29
°
29
°
74 %
2.2kmh
100 %
Thu
28
°
Fri
36
°
Sat
37
°
Sun
36
°
Mon
36
°



