Homeदेश - विदेशहवेली खड़गपुर में अरावली बचाओ को लेकर विरोध मार्च, उद्योगपतियों के खिलाफ...

हवेली खड़गपुर में अरावली बचाओ को लेकर विरोध मार्च, उद्योगपतियों के खिलाफ नारेबाजी,ऑल इंडिया जन अधिकार सुरक्षा कमेटी ने किया विरोध



हवेली खड़गपुर

हवेली खड़गपुर में अरावली पर्वतमाला को बचाने के लिए शुक्रवार को अखिल भारतीय विरोध दिवस मनाया गया। ऑल इंडिया जन अधिकार सुरक्षा कमेटी, मुंगेर की हवेली खड़गपुर इकाई के बैनर तले विरोध मार्च निकाला गया। मार्च का नेतृत्व ऑल इंडिया कमेटी के सदस्य अर्जुन सोरेन ने किया। यह मार्च झील पथ स्थित कार्यालय से शुरू होकर नंदलाल बोस चौक, कठरा मार्केट, लालू एकता पार्क, थाना मोड़, पुरानी चौक होते हुए अंबेडकर चौक पहुंचा, जहां यह सभा में तब्दील हो गया।

प्रदर्शनकारियों ने “अडानी-अंबानी को अरावली से दूर हटाओ”, “जंगल-पहाड़ लूटने का कानून वापस लो”, “100 मीटर ऊंची पहाड़ी को ही अरावली मानने का नियम वापस लो”, “सभी छोटे-बड़े जंगल और पहाड़ों में खनन बंद करो” जैसे नारे लगाए। वक्ताओं ने खनन के नाम पर पर्यावरण से हो रही छेड़छाड़ पर कड़ा विरोध जताया।

सभा को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया जन अधिकार सुरक्षा कमेटी के बिहार राज्य प्रभारी रमन सिंह ने कहा कि 9 जनवरी 2026 को देशभर में अरावली बचाने के लिए विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के उस नियम को गलत बताया, जिसमें 100 मीटर से ऊंची पहाड़ी को ही अरावली मानने की बात कही गई है।

उन्होंने मांग की कि छोटे-बड़े सभी जंगल और पहाड़ों को संरक्षण मिले और उद्योगपतियों के खनन पर रोक लगे।
इस मौके पर चुनचुन कोड, अनिल मुर्मू, इंद्रदेव पासवान, मिथिलेश वर्मा, पंकज वर्मा, बिंदेश्वरी किस्को, रघुवीर मरांडी, मुकेश कुमार वर्मा, गोविंद बेसरा, संजय सोरेन सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
25.5 ° C
25.5 °
25.5 °
35 %
1.2kmh
100 %
Mon
25 °
Tue
34 °
Wed
36 °
Thu
37 °
Fri
39 °

Most Popular

error: Content is protected !!