Homeप्रदेश“साहित्य में योगदान के लिए हवेली खड़गपुर के सदानंद सिंह यादव सम्मानित”...

“साहित्य में योगदान के लिए हवेली खड़गपुर के सदानंद सिंह यादव सम्मानित” रक्षा राज्य मंत्री ने किया सम्मानित



Report: Piyush Kumar Priyadarshi

हवेली खड़गपुर

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन को पूरे देश में सेवा पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सोमवार, 22 सितंबर को सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रांची में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में देशभर से आए 75 साहित्यकारों को उनके साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस मौके पर भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने हवेली खड़गपुर (मुंगेर) के भैया राम टोला निवासी तथा वर्तमान में केंद्रीय भूमि जल बोर्ड, रांची में कार्यरत सदानंद सिंह यादव को विशेष सम्मान प्रदान किया। मंत्री संजय सेठ ने उन्हें सेवा सम्मान पत्र, अंग वस्त्र, भेंट स्वरूप जूट का थैला, फैमिली प्रोटेक्शन लॉग बुक, छाता और डायरी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल संयोजन साहित्यकार पुष्पा सहाय ‘गिन्नी’ ने किया जबकि संचालन डॉ. राजश्री जयंती एवं डॉ. रजनी शर्मा ‘चंदा’ ने किया।



अपने उद्बोधन में मंत्री संजय सेठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गौरवपूर्ण निर्णयों और कार्यों की प्रशंसा करते हुए जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने साहित्यकारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि साहित्य समाज का दर्पण है। साहित्य और साहित्यकारों के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। राष्ट्र और संस्कृति के उत्थान में इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता, इसलिए इनका सम्मान किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

ज्ञात हो कि सदानंद सिंह यादव पहले भी कई राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। इनमें तिलका मांझी राष्ट्रीय सम्मान, साहित्योदय साहित्य रत्न सम्मान, बिहार सेवा-रत्न सम्मान प्रमुख हैं। इसके अलावा झारखंड प्रदेश अंगिका समाज द्वारा उन्हें अंगिका भाषा में रचनात्मक योगदान के लिए अंगिका साहित्य सेवा भूषण सम्मान भी प्रदान किया जा चुका है। लोककवि के रूप में पहचान बना चुके यादव अंगिका भाषा में रचनाएं लिखने और गाने के लिए प्रसिद्ध हैं।



सदानंद सिंह यादव की इस नई उपलब्धि पर हवेली खड़गपुर के लोगों में हर्ष की लहर है। स्थानीय साहित्यकारों और बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
30.8 ° C
30.8 °
30.8 °
67 %
3.8kmh
100 %
Thu
31 °
Fri
35 °
Sat
37 °
Sun
35 °
Mon
37 °

Most Popular

error: Content is protected !!