Homeबड़ी ख़बरेंहवेली खड़गपुर में सड़क हादसा, बाइक सवार तीन युवक घायल, एक रेफर

हवेली खड़गपुर में सड़क हादसा, बाइक सवार तीन युवक घायल, एक रेफर



हवेली खड़गपुर

हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-333 खड़गपुर–गंगटा मुख्य मार्ग पर भलुआकोल बजरंगबली स्थान के समीप शुक्रवार को एक सड़क हादसा हो गया। सड़क पर बने ब्रेकर को पार करने के दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे उस पर सवार तीन युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए हवेली खड़गपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।

घायलों की पहचान असरगंज थाना क्षेत्र के कुमैठा गांव निवासी 60 वर्षीय बटेश्वर तांती, मांगणियातरी के राजेंद्र तांती और धर्मेंद्र तांती के रूप में की गई है। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने बटेश्वर तांती की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल मुंगेर रेफर कर दिया। वहीं अन्य दोनों घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र तांती शाहकुंड से मांगणियातरी गांव से पूजा-पाठ कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान भलुआकोल के पास ब्रेकर पर बाइक असंतुलित हो गई और यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे।

RELATED ARTICLES
Munger
scattered clouds
27.1 ° C
27.1 °
27.1 °
48 %
3.5kmh
26 %
Fri
27 °
Sat
38 °
Sun
37 °
Mon
39 °
Tue
38 °

Most Popular

error: Content is protected !!