Homeप्रदेशसोहराय पर्व पर आदिवासी परिवारों को कंबल वितरण

सोहराय पर्व पर आदिवासी परिवारों को कंबल वितरण



हवेली खड़गपुर

हवेली खड़गपुर प्रखंड अंतर्गत मुरादे पंचायत के नाड़ी बस्ती में आदिवासियों के प्रमुख पर्व सोहराय के अवसर पर बड़ी दुर्गा स्थान प्रबंध समिति की ओर से सामाजिक सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बस्ती के प्रत्येक आदिवासी परिवार को कंबल उपहार स्वरूप प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों ने आदिवासी समाज की सांस्कृतिक परंपराओं और पर्वों के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि सोहराय पर्व प्रकृति, पशुधन और सामूहिक जीवन का प्रतीक है, जिसे पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राकेश चंद्र सिंह, उपसचिव अमित कुमार, उपकोषाध्यक्ष अशोक केसरी के अलावा संतोष केसरी, दुर्गेश सिंह, पुरुषोत्तम पंडित, अंकिता कुमारी एवं सुजाता कुमारी उपस्थित थे। सभी ने आदिवासी परिवारों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए समाजिक एकता और सहयोग का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
35.6 ° C
35.6 °
35.6 °
42 %
0.9kmh
1 %
Tue
41 °
Wed
44 °
Thu
44 °
Fri
40 °
Sat
41 °

Most Popular

error: Content is protected !!