हवेली खड़गपुर
हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे दिनदहाड़े छिनतई की एक बड़ी घटना सामने आई है। रमनकाबाद–खैरा मोड़ के समीप बाइक सवार बदमाशों ने ई-रिक्शा से घर लौट रहे एक वृद्ध से एक लाख रुपये की छिनतई कर ली और फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
पीड़ित की पहचान कठना गांव निवासी सुरेंद्र महतो के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि अपने साले के बेटे की शादी के लिए हवेली खड़गपुर स्थित गौशाला मार्केट स्थित एसबीआई शाखा से एक लाख रुपये की निकासी की थी। बैंक से पैसा निकालने के बाद वह ई-रिक्शा से अपने घर लौट रहे थे।
इसी दौरान गंगटा की ओर से आए बाइक सवार झपट्टामार बदमाशों ने अचानक उनके हाथ से रुपये से भरा थैला छीनने की कोशिश की। छीना-झपटी के दौरान संतुलन बिगड़ने से सुरेंद्र महतो ई-रिक्शा से नीचे गिर पड़े। इसका फायदा उठाकर बदमाश रुपये से भरा थैला लेकर खड़गपुर की ओर फरार हो गए।
घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित वृद्ध व ई-रिक्शा चालक को हवेली खड़गपुर थाना ले जाकर पूछताछ शुरू की।
इस संबंध में प्रभारी थाना प्रभारी सह डीएसपी मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पीड़ित द्वारा लिखित आवेदन नहीं दिया गया था।
हवेली खड़गपुर में दिनदहाड़े छिनतई, ई-रिक्शा सवार वृद्ध से ₹1 लाख की लूट
Munger
overcast clouds
33.6
°
C
33.6
°
33.6
°
58 %
3kmh
96 %
Fri
34
°
Sat
36
°
Sun
36
°
Mon
37
°
Tue
30
°



