Homeप्रदेशभागलपुर:बेलखोरिया में नर्मदेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा...

भागलपुर:बेलखोरिया में नर्मदेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकली



ब्यूरो अनितेश कश्यप की रिपोर्ट

भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड अंतर्गत बेलखोरिया ग्राम में शुक्रवार को श्री श्री 108  ऐतिहासिक शिव मंदिर धागड़ बाबा स्थान में शिव पार्वती प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को  लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई ।कलश शोभायात्रा की शुरुआत  टूट्टा पूल कुंडियां बाबा स्थान में पंडित द्वारा मुख्य यजमान के कलश के साथ-साथ सभी महिलाएं व कुंवारी कन्या का पंडित गौरव झा ,आदित्य झा ,पिंटू झा ने संयुक्त रूप से मंत्र उच्चारण के साथ गंगाजल का संकल्प करवाया  तब पश्चात कलश शोभायात्रा प्रारंभ हुई और महिलाएं व कुंवारी कन्या अपने सर पर कलश लेकर गाजे बाजे घोड़े रथ आदि के साथ साथ चांद मिश्र बासा जखबाबा स्थान होते हुए बेलखोरिया ग्राम भ्रमण करते हुए नवनिर्मित नर्मदेश्वर महादेव प्राण प्रतिष्ठा स्थल पहुंचे। जिसमें की कुल मिलाकर 351 कुमारी कन्या व महिलाएं शामिल हुई।

यजमान के रूप में लवण भास्कर यादव, समाजसेवी राजीव यादव,सुनील यादव ,कपिल यादव , व उनकी धर्मपत्नी थी ।मौके पर अवध किशोर यादव ,कमलेश्वरी यादव, सरयुग यादव, अनिरूद्ध यादव, कपिल यादव,संजीव यादव, सुनील यादव, चंदन यादव ,रंजन यादव ,संतोष शर्मा राजेश शर्मा ,लड्डू यादव आदि के साथ-साथ सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे । कलश शोभायात्रा निकालने से पूरा का पूरा माहौल भक्ति में प्रतीत हो रहा था। जबकि कलश शोभायात्रा के बाद सरवत के साथ महाप्रसाद का वितरण किया गया बताते चलें कि शनिवार को शिवलिंग का नगर भ्रमण करवाया जाएगा

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
26.1 ° C
26.1 °
26.1 °
63 %
3kmh
0 %
Sat
38 °
Sun
37 °
Mon
39 °
Tue
37 °
Wed
32 °

Most Popular

error: Content is protected !!