ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर अनितेश कश्यप
भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत दासपुर पंचायत के रामपुरडीह मैदान पर चल रहे मां चण्डिके टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे मैच में सजौर की टीम को 45 रन से हराकर जगरिया की टीम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया |ज्ञात हो कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जगरिया की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 6 विकेट खोकर 181 रन बनाए !वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी सजौर की टीम ने 7 विकेट खोकर 14 ओवर में सिर्फ 136 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच का खिताब जगरिया के गौरव को दिया गया ।जिन्होंने दो ओवर की गेंदबाजी में 27 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट झटके ।जबकि बल्लेबाजी में सिर्फ 18 गेंद में 49 रन की पारी खेले। अंपायर की भूमिका में बमबम मिश्रा व निगम थे । कॉमेंटेटर की भूमिका में अनितेश कश्यप व अनिकेत ने रोचक कमेंट्री किए । स्कोरर के रूप में निगम ,अनिकेत व मानस थे । मौके पर मानस प्रवक्ता रघुनंदन ठाकुर जी महाराज दरियापुर , हीरा ठाकुर, धीरज मिश्रा ,बमबम मिश्रा, पुष्कर मिश्रा, अमरजीत झा जबकि सैकड़ो की संख्या में दूर दराज से खेल प्रेमी क्रिकेट मैच का आनंद लेने के लिए पहुंचे थे।
भागलपुर :सजौर को हराकर जगरिया की टीम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश
Munger
scattered clouds
29.1
°
C
29.1
°
29.1
°
76 %
3.2kmh
25 %
Wed
29
°
Thu
34
°
Fri
35
°
Sat
36
°
Sun
36
°



