Homeदेश - विदेशNational Testing Agency द्वारा आयोजित UGC-NET में उज्जवल आनंद को 92.28 पर्सेंटाइलअसिस्टेंट...

National Testing Agency द्वारा आयोजित UGC-NET में उज्जवल आनंद को 92.28 पर्सेंटाइल

असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालिफाई, अब लक्ष्य Union Public Service Commission


Report:Bhagalpur Bihar/ Piyush Kumar Priyadarshi

यूजीसी-नेट दिसंबर 2025 परीक्षा में भागलपुर के सिकंदरपुर निवासी उज्जवल आनंद ने शानदार सफलता हासिल की है। National Testing Agency द्वारा आयोजित इस परीक्षा में उन्होंने पॉलिटिकल साइंस विषय में 92.28 पर्सेंटाइल (176/300 अंक) प्राप्त करते हुए असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पीएच.डी. में नामांकन के लिए क्वालिफाई किया है।
उज्जवल फिलहाल दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, जबकि उनका पैतृक घर भागलपुर के सिकंदरपुर में है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मेट्रिक चौहान स्कूल से तथा इंटरमीडिएट टेक्नो स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के प्रतिष्ठित Moti Lal Nehru College से स्नातक की पढ़ाई पूरी की, जहां वे University of Delhi के टॉपर रहे।
यूजीसी-नेट में सफलता के बावजूद उनका पहला लक्ष्य सिविल सेवा है। वे वर्तमान में Union Public Service Commission (यूपीएससी) परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि यूपीएससी उनकी पहली प्राथमिकता है और अगले दो वर्षों तक वे पूरी एकाग्रता से इसी लक्ष्य पर केंद्रित रहेंगे।
तैयारी के शुरुआती दौर में अंशु सर का उन्हें विशेष मार्गदर्शन मिला। उज्जवल के पिता कौशल किशोर पांडे इंश्योरेंस एडवाइजर हैं, जबकि उनकी माता प्रियंका पांडे सामाजिक कार्यकर्ता हैं। पुत्र की इस उपलब्धि से परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। ऐसे प्रतिस्पर्धी माहौल में उज्जवल की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES
Munger
light rain
35.1 ° C
35.1 °
35.1 °
50 %
2.8kmh
9 %
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
34 °
Sun
34 °
Mon
30 °

Most Popular

error: Content is protected !!