Homeखेलभागलपुर: रामपुरडीह ने जीता मां चण्डिके कप, कजरैली को 5 विकेट से...

भागलपुर: रामपुरडीह ने जीता मां चण्डिके कप, कजरैली को 5 विकेट से हराया..,पुष्कर की 16 गेंदों में 63 रन की विस्फोटक पारी, अनुज बने मैन ऑफ द सीरीज


ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर अनितेश कश्यप


भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत दासपुर पंचायत स्थित रामपुरडीह मैदान पर आयोजित मां चण्डिके टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। फाइनल में रामपुरडीह की टीम ने कजरैली को 5 विकेट से हराकर मां चण्डिके कप पर कब्जा जमाया।


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कजरैली की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामपुरडीह की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 8.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 133 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।


मैच के हीरो रहे पुष्कर, जिन्होंने सिर्फ 16 गेंदों पर 63 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी इस शानदार बल्लेबाजी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले अनुज को मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार दिया गया। अनुज ने चार मेडन ओवर डालते हुए 8 विकेट झटके और मात्र 40 रन खर्च किए।


मैच में अंपायर की भूमिका नीरज कुमार और निगम ने निभाई, जबकि अनितेश कश्यप, रघुनंदन ठाकुर और शंकर की रोचक कमेंट्री ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों द्वारा शील्ड एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैच देखने पहुंचे।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
31 ° C
31 °
31 °
61 %
1.2kmh
6 %
Mon
31 °
Tue
42 °
Wed
43 °
Thu
43 °
Fri
39 °

Most Popular

error: Content is protected !!