मंन्टू ठाकुर संवाददाता औरंगाबाद
औरंगाबाद से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां चैती छठ के लिए देव जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार करीब 25 लोग घायल हो गए, जबकि एंबुलेंस में सवार 5 लोग भी जख्मी बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओबरा प्रखंड के सरसौली गांव से एक ही परिवार के लगभग 25 लोग ट्रैक्टर पर सवार होकर सूर्य नगरी देव में चैती छठ पूजा करने जा रहे थे। इसी दौरान शहर के फार्म के समीप तेज रफ्तार एंबुलेंस ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर पलट गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया। चिकित्सकों ने तीन लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है।
घायलों में अनीता देवी, सतीश कुमार, विकास कुमार, अभिषेक कुमार, बोधी प्रिया, अवधेश कुमार, फटनराम, मुन्ना ठाकुर, सत्येंद्र राम, सदन कुमार, दीपक कुमार, संदीप कुमार, अलकारिया देवी, खुशी कुमारी, धनकेश कुमार, पवन कुमार, पसुरेश राम समेत अन्य शामिल हैं।
परिजनों ने बताया कि जिस एंबुलेंस से टक्कर हुई, उसमें एक शव को झारखंड के कोडरमा ले जाया जा रहा था। हादसे के बाद एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
वहीं, सदर अस्पताल में इलाज को लेकर भी घायलों और उनके परिजनों ने नाराजगी जताई है। समुचित इलाज नहीं मिलने के आरोप लगाते हुए कुछ लोग डीएम आवास का घेराव करने की तैयारी में थे।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पलटे ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाना ले गई है। फरार एंबुलेंस चालक की तलाश जारी है।
चैती छठ जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, 25 घायल — 3 की हालत गंभीर
Munger
clear sky
26.1
°
C
26.1
°
26.1
°
63 %
3kmh
0 %
Sat
38
°
Sun
37
°
Mon
39
°
Tue
37
°
Wed
32
°



