Homeप्रदेशपत्रकार की बेटी ने इंटरमीडिएट में लहराया परचम, 90.4% अंक से बढ़ाया...

पत्रकार की बेटी ने इंटरमीडिएट में लहराया परचम, 90.4% अंक से बढ़ाया जिले का मान



मंन्टू ठाकुर संवाददाता औरंगाबाद

औरंगाबाद जिले से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जहां एक पत्रकार की बेटी ने अपनी मेहनत और लगन से इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
औरंगाबाद शहर के समीप रजबारी गांव निवासी पत्रकार कौशलेंद्र यादव की बेटी ब्यूटी राय, जो टाउन इंटर कॉलेज की छात्रा है, ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 452 अंक यानी 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले भी ब्यूटी ने मैट्रिक परीक्षा में 456 अंक (91.2%) लाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।
खास बात यह है कि जिस गांव में ब्यूटी रहती हैं, वहां शिक्षा का माहौल बहुत कम है। इसके बावजूद उन्होंने कठिन परिस्थितियों में मेहनत कर यह सफलता हासिल की, जो पूरे गांव के लिए गर्व की बात बन गई है।
ब्यूटी राय ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए कहा कि उन्हें शिक्षा की प्रेरणा घर से ही मिली। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता हमेशा लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हैं और कहते हैं— “एक रोटी कम खाएं, लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ाएं।”
ब्यूटी ने कहा कि उन्होंने अपने माता-पिता के बताए रास्ते पर चलकर यह मुकाम हासिल किया है और आगे उनका सपना इंजीनियर बनना है, जिसे वह हर हाल में पूरा करेंगी।
इस उपलब्धि पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने बधाई दी, जिनमें Kanti Singh, Rishi Kumar Singh, डॉ रमेश यादव, सतीश कुमार, उदय गुप्ता, इंजीनियर सुबोध कुमार सिंह, रामेश्वर कुमार रोशन, युसूफ आजाद अंसारी, सुनील कुमार यादव, उदय भारतीय सहित अन्य लोग शामिल हैं।ब्यूटी राय की सफलता आज उन सभी बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने सपनों को साकार करना चाहती हैं।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
29.2 ° C
29.2 °
29.2 °
28 %
1.9kmh
92 %
Tue
29 °
Wed
36 °
Thu
38 °
Fri
39 °
Sat
36 °

Most Popular

error: Content is protected !!