Homeप्रदेशकंझिया में चैती काली पूजा के अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली...

कंझिया में चैती काली पूजा के अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई



ब्यूरो अनितेश कश्यप भागलपुर

भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड अंतर्गत रामपुर खुर्द पंचायत के कंझिया ग्राम स्थित श्री श्री 108 चैती काली पूजा समारोह का आयोजन किया गया है ।ज्ञात हो कि मंगलवार को सुबह भव्य कलश शोभायात्रा गाजे ,बाजे ,घोड़े, रथ आदि के साथ बेरिया दियारा नाथनगर से प्रारंभ होकर विषहरी स्थान चंपानगर ,नाथनगर थाना के रास्ते रामपुर खुर्द होते हुए कंझिया काली स्थान पहुंची। जिसमें की कुल मिलाकर 1501  कुंवारी कन्या व महिलाएं अपने सर पर कलश लेकर काली माता के  जयकारे के साथ प्रारंभ हुई।और कंझिया काली स्थान प्रांगण के लिए प्रस्थान किया। वही मंगलवार शाम में ध्वजारोहण के साथ विधिवत मेला का उद्घाटन किया गया। गौरतलब है कि इस उद्घाटन समारोह में कई जनप्रतिनिधि ने भाग लिए।

इस अवसर पर चर्चित युवा समाजसेवी कुंदन राज ने बताया कि प्रत्येक वर्ष भव्य पूजा का आयोजन किया जाता है ।इस वर्ष तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।जिसमें की मंगलवार को भक्ति जागरण का कार्यक्रम रात्रि में मेला उद्घाटन के बाद किया जाएगा। बुधवार को बच्चों द्वारा संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन व गुरुवार को नाट्स कला प्रदर्शित कंझिया के द्वारा नाटक का आयोजन किया जा रहा है ।साथ ही शुक्रवार को विसर्जन समारोह का आयोजन किया गया है।वही इस बारे  कमेटी के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र में भव्य चैती काली पूजा समारोह का आयोजन किया जाता है ।मौके पर कमेटी के मेड़पति कपिल देव सिंह, सचिव संजीव कुमार सिंह ,कोषाध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, उदय प्रसाद सिंह ,अभिषेक कुमार, ललित कुमार,जितेंद्र कुमार, आशीष कुमार आदि के साथ-साथ सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु गण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
32.7 ° C
32.7 °
32.7 °
61 %
5.1kmh
99 %
Tue
32 °
Wed
32 °
Thu
35 °
Fri
33 °
Sat
33 °

Most Popular

error: Content is protected !!