Homeप्रदेशवीर सिंह हत्याकांड को लेकर SUCI का प्रदर्शन, दोषियों सभी आरोपियों एवं...

वीर सिंह हत्याकांड को लेकर SUCI का प्रदर्शन, दोषियों सभी आरोपियों एवं साजिशकर्ताओं को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर एवं दृष्टांत मूलक सजा दिलाई देने की मांग



हवेली खड़गपुर

खंडबिहारी गांव के 10 वर्षीय बालक वीर सिंह हत्याकांड को लेकर एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) पार्टी के बैनर तले शनिवार को हवेली खड़गपुर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन झील पथ से शुरू होकर नंदलाल बोस चौक, लालू एकता पार्क होते हुए अंबेडकर चौक पहुंचा, जहां यह सभा में तब्दील हो गया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “इंकलाब जिंदाबाद”, “वीर सिंह के हत्यारों को फांसी दो” और “साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार करो” जैसे नारे लगाए। सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रखंड प्रभारी रमन सिंह ने कहा कि खंडबिहारी गांव से आठ माह पूर्व लापता हुए वीर सिंह का कंकाल हाल ही में कुएं से बरामद होना बेहद दर्दनाक और जघन्य अपराध है। उन्होंने कहा कि बच्चे का अपहरण कर हत्या कर शव को छिपाना मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है।


उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले के सभी आरोपियों एवं साजिशकर्ताओं को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर एवं दृष्टांत मूलक सजा दिलाई जाए, ताकि समाज में ऐसा अपराध दोबारा न हो। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी न्याय के लिए लाखों हस्ताक्षर जुटाकर न्यायालय में सौंपेगी।


सभा में वक्ताओं ने कहा कि वीर सिंह अपने परिवार का इकलौता सहारा था, जिसकी हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। इस मौके पर गंगाराम पासवान, इंद्रदेव पासवान, गोविंद बेसरा, अर्जुन सोरेन, गणेश मांझी, रूपेश राय, हरिश्चंद्र टूरी, राम किसकु समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
Munger
light rain
35.1 ° C
35.1 °
35.1 °
50 %
2.8kmh
9 %
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
34 °
Sun
34 °
Mon
30 °

Most Popular

error: Content is protected !!