Homeप्रदेशलापरवाह अफसरों को डीएम की चेतावनी, जनहित योजनाओं में शिथिलता नहीं चलेगी

लापरवाह अफसरों को डीएम की चेतावनी, जनहित योजनाओं में शिथिलता नहीं चलेगी



रिपोर्ट: उमेश कुमार,शेखपुरा(बिहार)

शेखपुरा: शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित ‘मंथन’ सभागार में साप्ताहिक सोमवारीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा  जिले की विकास योजनाओं और जन-शिकायतों के निपटारे की स्थिति पर बिंदुवार समीक्षा की। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एक सप्ताह के भीतर जनसंवाद आवेदनों के निष्पादन भी कराने का निर्देश दिया। उन्होंने जनसंवाद कार्यक्रम के तहत प्राप्त लंबित आवेदनों की समीक्षा के दौरान पाया कि कई मामले अभी भी प्रक्रिया में हैं। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर सभी लंबित मामलों को निष्पादित करने का भी निर्देश दिया।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं हुआ, तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही ‘जन समाधान पोर्टल’ पर लंबित आवेदनों को भी प्राथमिकता के आधार पर निपटाने को कहा गया। बढ़ती गर्मी और लू (Heatwave) की स्थिति को देखते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने पेयजल आपूर्ति की समीक्षा की। जिले के सभी वार्डों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही प्रमुख चौक-चौराहों पर आमजन के लिए प्याऊ की व्यवस्था की जाए। लू से बचाव हेतु वैकल्पिक स्वास्थ्य व्यवस्थाएं और जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए श्री शेखर आनंद ने सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को कड़ा रुख अपनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले के बड़े बकाएदारों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाए और आवश्यकतानुसार बॉडी वारंट (BW/DW) निर्गत कर वसूली की प्रक्रिया तेज की जाए। इसके अतिरिक्त, जिले में अतिक्रमण के मामलों पर ‘अतिक्रमण वाद’ चलाने के भी निर्देश दिए गए।


बुनियादी ढांचा और सामाजिक सुरक्षा बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा भवन निर्माण के लिए जमीन चिन्हित करने की प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जल्द से जल्द उपयुक्त भूमि का चयन करें ताकि निर्माण कार्य बाधित न हो। साथ ही, सामाजिक सुरक्षा के तहत योग्य लाभुकों को पेंशन योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया में तेजी लाने का आदेश दिया गया।
बैठक में मुख्य रूप से अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता (जांच), सिविल सर्जन, भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता , वरीय उपसमाहर्ता सह जिला गोपनीय प्रभारी सहित सभी जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
31 ° C
31 °
31 °
70 %
2.8kmh
100 %
Sun
31 °
Mon
33 °
Tue
30 °
Wed
29 °
Thu
29 °

Most Popular

error: Content is protected !!