Homeप्रदेशरामपुरडीह में श्रीराम कथा के तीसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रामपुरडीह में श्रीराम कथा के तीसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़


ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर अनितेश कश्यप


भागलपुर जिले के शाहकुण्ड प्रखंड अंतर्गत रामपुरडीह स्थित मां चंडिका स्थान में चल रहे मानस सद्भावना सम्मेलन के तीसरे दिन कथावाचिका के रूप में जालौन उत्तर प्रदेश से पधारे कथावाचिका श्रीमती मिथिलेश्वरी दीक्षित ने अपनी कथा से वहां उपस्थित श्रद्धालुओं को विभोर कर दिया। इस दौरान उन्होंने राम जन्मोत्सव का वर्णन करते हुए कहा कि प्रभु श्री राम अयोध्या उत्तर प्रदेश में हुआ था कि इस प्रकार से आज आपके ग्राम में प्रभु श्री राम जी का आगमन हुआ है । ज्ञात हो कि मशहूर कथावाचक पंडित अखिलेश चंद्र उपाध्याय जी महाराज गाज़ीपुर उत्तर प्रदेश से पधारे उन्होंने अपनी कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं के प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव  और मर्यादा पुरुषोत्तम राम को मर्यादा पुरुषोत्तम राम क्यों कहा जाता है आदि बिंदुओं पर चर्चा किया। जबकि स्थानीय प्रवक्ता रघुनंदन ठाकुर जी महाराज ने भी अपनी कथा से उपस्थित श्रद्धालुओं को विभोर कर दिया ।

वहीं मंच संचालक के रूप में अनितेश कश्यप थे ।कथा से पूर्व भजन संध्या के कलाकार चंद्रशेखर मिश्र ,तारा कांत ठाकुर, रविंद्र ठाकुर ,कैलाश कुमार ,अशोक झा, कुंदन मिश्रा, उत्तम मिश्रा ,अमरनाथ झा सहित आदि कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर वहां उपस्थित श्रद्धालुओं को मन मुग्ध कर दिया ।जबकि मौके पर दूर दराज सैकड़ो की संख्या में  श्रद्धालु गण कथा श्रवण करने के लिए पहुंचे थे।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
34 ° C
34 °
34 °
57 %
2.8kmh
96 %
Sat
34 °
Sun
36 °
Mon
33 °
Tue
33 °
Wed
30 °

Most Popular

error: Content is protected !!