Homeप्रदेशशाहकुण्ड के सजौर मंडल में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी के...

शाहकुण्ड के सजौर मंडल में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी के 135 वी जयंती   सजौर मंडल के पंचायतों में धूमधाम से मनाई गई


ब्यूरो  रिपोर्ट भागलपुर

भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी सजौर मंडल के सजौर सामुदायिक भवन परिसर, भूलनी पंचायत के चकनारायनपुर महादलित टोला, रजनपुर पासवान टोला, दरियापुर के चंद्रवंशी टोला, हाजीपुर के बंधाव ग्राम, दासपुर पंचायत के बैजनाथपुर महादलित टोला में मंडल अध्यक्ष नीरज प्रसाद सिंह के अध्यक्षता में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135 वी जयंती मनाई गई।


मंडल अध्यक्ष नीरज प्रसाद सिंह के द्वारा सभी स्थानों पर स्वच्छता कर्मी को अंग वस्त्र दे कर सम्मानित किया गया।
सजौर मंडल अध्यक्ष मंडल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा भारत के महान विचारक, समाज सुधारक और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का जीवन हमें संघर्ष, शिक्षा और समानता का संदेश देता है। उन्होंने अपने जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना किया, लेकिन कभी हार नहीं मानी और समाज के हर वर्ग के अधिकारों के लिए लड़ते रहे।


डॉ. आंबेडकर को भारतीय संविधान बनाने वाली समिति का अध्यक्ष बनाये गए थे जो संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ और इसमें सभी नागरिकों को समान अधिकार दिए गए।डॉ भीमराव अंबेडकर स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री भी बने। बाबा साहब ने यह सिखाया कि शिक्षा और कानून के माध्यम से समाज में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।


महामंत्री मनोज झा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोला कि डॉ अम्वेदकर जी के विचार हने सिखाते हैं कि सच्ची महानता दूसरों की सेवा करने में है। आज हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम उनके बताए रास्ते पर चलेंगे, समानता और भाईचारे को बढ़ावा देंगे और अपने देश को बेहतर बनाएंगे। उनका मानना था कि शिक्षा ही वह सबसे बड़ा हथियार है, जिससे समाज को बदला जा सकता है। बाबा साहब अपना पूरा जीवन समाज में समानता, न्याय और शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित किया था। आज का दिन संविधान निर्माता को सम्मान देने का है। क्योंकि बाबा साहब ने हमें यह सिखाया कि हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों को भी समझना चाहिए।डॉ भीमराव अंबेडकर का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है।
कार्यक्रम में कार्यक्रम के संयोजक मंडल महामंत्री प्रकाश कुमार, कार्यक्रम के सह संयोजक अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष सुनील कुमार पासवान , अनुसूचित मोर्चा  के पूर्व जिलाध्यक्ष सह दासपुर पंचायत के मुखिया संजय चौधरी, युवामोर्चा अध्यक्ष सौरभ झा, किसान मोर्चा अध्यक्ष विजय साह, संजय मोदी, भूलनी पंचायत के मुखिया पति मुन्ना पंडित विकाश मित्र सुबोध दास, पंकज कुमार चौधरी, निरंजन ठाकुर, कृष्ण कुमार मंडल ,योगेन्द्र भगत,गौतम सिंह,बिंदेश्वरी मंडल, गौरीशंकर साह, चंद्रदेव तांती,दिलीप कुमार सिंह, कृष्णदेव पासवान, एवं मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
35.3 ° C
35.3 °
35.3 °
52 %
2.5kmh
94 %
Sat
35 °
Sun
36 °
Mon
33 °
Tue
31 °
Wed
31 °

Most Popular

error: Content is protected !!