Homeप्रदेशसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर खड़गपुर के पटेल चौक पर जश्न,बांटी...

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर खड़गपुर के पटेल चौक पर जश्न,बांटी मिठाई,मिठाई खिलाकर जताई खुशी


हवेली खड़गपुर

बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री पद पर चयन की खबर मिलते ही हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। जैसे ही इस फैसले की सूचना कार्यकर्ताओं तक पहुंची, प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न पंचायतों में उत्साहपूर्ण माहौल बन गया और जगह-जगह जश्न मनाया गया।


नगर के पटेल चौक के समीप भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए, जहां अनिल कुमार सिंह की अगुवाई में मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाया। इस दौरान समर्थकों ने नारेबाजी कर पार्टी नेतृत्व के निर्णय का स्वागत किया और इसे बिहार की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत बताया।
वक्ताओं ने कहा कि सम्राट चौधरी एक जमीनी, कर्मठ और संगठन के प्रति समर्पित नेता हैं, जिन्होंने लंबे समय से पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने का कार्य किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और आम जनता को इसका लाभ मिलेगा।


मौके पर अनिल कुमार सिंह, राममनोहर सिंह, डॉ. अशोक कुमार सिंह, अनुवेश सिंह, वीरेंद्र कुमार, गोपाल साह, गौरव कुमार, अरविंद कुमार, लालू राम, मुनमुन, भोला प्रसाद मंडल, दीपक कुमार, सुशील कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES
Munger
light rain
31.6 ° C
31.6 °
31.6 °
67 %
0.8kmh
84 %
Sat
35 °
Sun
36 °
Mon
33 °
Tue
31 °
Wed
31 °

Most Popular

error: Content is protected !!