रिपोर्ट: सोनू कुमार पत्रकार
दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश का सशक्तिकरण और सुरक्षा केवल सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज, पर्यावरण और नागरिकों की सुरक्षा से भी जुड़ा है। नई दिल्ली में भारतीय सेना के साथ तिरंगा पर्वतीय बचाव-टी.एम.आर के 10 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में मंत्री ने इस बात पर बल देते हुए कहा कि सशक्त भारत की सीमाएं सुरक्षित हों, समुदाय आत्मविश्वास से भरे हों और आपदा के समय हर जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित हो। श्री सिंह ने कहा कि हिमालय जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में, तिरंगा पर्वतीय बचाव केवल बचाव कार्यों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि देश के सशस्त्र बलों, स्थानीय समुदायों के विश्वास और लचीलेपन का मजबूत स्तंभ है। रक्षा मंत्री ने कहा कि टीएमआर ने ऊंचाई वाले बचाव क्षेत्र में विश्व स्तरीय प्रशिक्षण और व्यावहारिक ज्ञान को जमीनी स्तर पर पहुंचाया है।


श्री सिंह ने चुनौतीपूर्ण इलाकों में टीएमआर के साहस, अनुशासन और निस्वार्थ सेवा की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे सैनिकों का मनोबल बढ़ता है, और पर्वतीय क्षेत्रों के निवासियों को भी यह भरोसा भी मिलता है कि वे अकेले नहीं हैं।



