Homeप्रदेशबिहार: माँ वैष्णो देवी सेवा समिति ने पूर्व CM नीतीश कुमार को...

बिहार: माँ वैष्णो देवी सेवा समिति ने पूर्व CM नीतीश कुमार को किया सम्मानित, थैलेसीमिया बच्चों के लिए किए गए कार्यों को बताया ऐतिहासिक



_– ललन सर्राफ के नेतृत्व में मिला प्रतिनिधिमंडल, सेवा भावना को किया प्रणाम_ 
_– ब्लड बैंक सशक्तिकरण, डे-केयर सेंटर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट में सहयोग की सराहना_ 
_– “नीतीश जी के प्रयासों से सैकड़ों बच्चों को मिली नई जिंदगी”: समिति_ 

रिपोर्ट: नरेश अग्रवाल,पटना(बिहार)

पटना: माँ वैष्णो देवी सेवा समिति एवं माँ ब्लड सेंटर परिवार ने शुक्रवार को अपने अभिभावक ललन सर्राफ के नेतृत्व में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। समिति ने नीतीश कुमार की सेवा भावना को प्रणाम करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

किन कार्यों को बताया प्रेरणादायक:
 
समिति ने कहा कि 2017, 2018, 2019 एवं 2021 के लोकसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के ब्लड बैंकों को सशक्त बनाया गया। थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए डे-केयर सेंटर की स्थापना हुई और बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए राज्य सरकार ने पूर्ण सहयोग दिया। इन ऐतिहासिक पहलों से स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिली और सैकड़ों थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को नई जिंदगी मिली।

संस्था का सफर:

बता दें कि 16 मार्च 2010 को गांधी मैदान में विशाल भगवती जागरण के साथ संस्था की स्थापना हुई थी। 27 फरवरी 2022 को माँ ब्लड सेंटर समाज को समर्पित किया गया।

समिति का बयान:

माँ वैष्णो देवी सेवा समिति ने कहा- “निःस्वार्थ सेवा, संवेदनशीलता और दूरदर्शिता का यह संगम पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। नीतीश कुमार जी के मानवीय प्रयासों ने स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति लाई है।”

RELATED ARTICLES
Munger
scattered clouds
27.1 ° C
27.1 °
27.1 °
48 %
3.5kmh
26 %
Fri
27 °
Sat
38 °
Sun
37 °
Mon
39 °
Tue
38 °

Most Popular

error: Content is protected !!