Homeप्रदेशबिहार: 'सबका सम्मान जीवन आसान' में डीएम शेखपुरा ने सुनीं 39 जनसमस्याएं,...

बिहार: ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ में डीएम शेखपुरा ने सुनीं 39 जनसमस्याएं, त्वरित निपटारे के निर्देश


_– बोरिंग के लिए ट्रांसफर, राशन कार्ड, पेयजल, अतिक्रमण, मृत्यु मुआवजा समेत मिले आवेदन_ 
_– “हर नागरिक को सम्मान, समस्या का जल्द निराकरण लक्ष्य”: DM_ 
_– सोमवार-शुक्रवार को सभी कार्यालयों में चल रहा अभियान_ 

रिपोर्ट: उमेश कुमार,शेखपुरा(बिहार)

शेखपुरा: समाहरणालय में शुक्रवार को ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी शेखर आनंद ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। डीएम के सामने कुल 39 आवेदन आए। उन्होंने एक-एक फरियादी को बुलाकर समस्या सुनी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

किन मुद्दों पर मिले आवेदन:

जनता दरबार में बोरिंग के लिए बिजली ट्रांसफर लगाने, भूमि निबंधन, राशन कार्ड का लाभ, पेयजल आपूर्ति, कन्या विवाह मंडप निर्माण, डीलरों की कालाबाजारी, मृत्यु मुआवजा, गगौर में डिग्री कॉलेज निर्माण, रसीद कटवाने, माता-पिता का भरण-पोषण, बच्चों का इलाज, वेतन भुगतान, सेवानिवृत्ति लाभ, बिजली बिल सुधार, गुमशुदा पुत्र की FIR, सरकारी जमीन अतिक्रमण समेत कई मामले आए।

डीएम ने दिया भरोसा:

डीएम शेखर आनंद ने कहा- “प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है कि हर नागरिक को सम्मान मिले और उनकी समस्याओं का जल्दी निराकरण कर जीवन आसान बनाया जाए। ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम इसी दिशा में प्रतिबद्ध कदम है।” उन्होंने भरोसा दिया कि सभी मामलों का जल्द निष्पादन होगा।

हर सोमवार-शुक्रवार को कार्यक्रम:

गौरतलब है कि शेखपुरा के सभी सरकारी कार्यालयों में सोमवार और शुक्रवार को ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम चल रहा है। इसका मकसद प्रशासन में पारदर्शिता लाना और जनता-प्रशासन के बीच दूरी कम करना है।

मौजूद अधिकारी:

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता जांच, प्रभारी पदाधिकारी जिला जनता दरबार-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मौजूद रहे।

जिला प्रशासन की सक्रियता से लोगों में सकारात्मक माहौल है और लंबित समस्याओं का समाधान हो रहा है।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
40.8 ° C
40.8 °
40.8 °
27 %
4.4kmh
0 %
Tue
43 °
Wed
44 °
Thu
44 °
Fri
40 °
Sat
41 °

Most Popular

error: Content is protected !!