_– पॉलिथीन शीट, राहत शिविर, सामुदायिक रसोई और नाव पंजीकरण का आदेश_
_– मेडिकल टीम, दवा और मोबाइल हेल्थ कैंप तैयार रखने को कहा_
_– “जान-माल की सुरक्षा सर्वोपरि, 24×7 अलर्ट रहें अधिकारी”: DM_
रिपोर्ट: उमेश कुमार,शेखपुरा(बिहार)
शेखपुरा: आगामी मानसून और बाढ़ की संभावना को देखते हुए जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने शुक्रवार को समाहरणालय में समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले के सबसे संवेदनशील क्षेत्र घाटकुसुम्भा के लिए विशेष रणनीति बनाने पर जोर दिया गया।
डीएम के मुख्य निर्देश:
1. राहत-बचाव की तैयारी: पॉलिथीन शीट्स का पर्याप्त स्टॉक रखें। राहत शिविरों के लिए जगह पहले से चिन्हित करें। सामुदायिक रसोई की रूपरेखा तैयार रखें ताकि बाढ़ पीड़ितों को भोजन मिल सके।
2. नाव और संपर्क पथ: जलस्तर बढ़ने पर आवागमन न रुके, इसके लिए निजी व सरकारी नावों का पंजीकरण जल्द पूरा करें। संपर्क पथों का रख-रखाव करें ताकि आपदा में रास्ते न टूटें।
3. स्वास्थ्य सुविधा: सिविल सर्जन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष मेडिकल टीम रखें। पर्याप्त दवा और मोबाइल स्वास्थ्य शिविरों की योजना बनाएं।
4. पशुओं की सुरक्षा: जिला पशुपालन पदाधिकारी पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करें।
5. संवेदनशील क्षेत्र चिन्हित करें: जिला आपदा पदाधिकारी उन इलाकों को चिन्हित करें जो सबसे पहले और सबसे अधिक प्रभावित होते हैं।
“आपदा में जान-माल की सुरक्षा सर्वोपरि”
डीएम शेखर आनंद ने कहा कि बाढ़ के समय जान-माल की सुरक्षा सबसे जरूरी है। सभी अंचलाधिकारी अपने क्षेत्र में जमीनी तैयारी देखें और किसी भी आपात स्थिति के लिए 24×7 तैयार रहें।
बैठक में मौजूद अधिकारी:
बैठक में अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, SDM, DCLR, जिला आपदा पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी और सभी प्रखंडों के CO मौजूद रहे।
बिहार: बाढ़ से पहले तैयारी पूरी रखने के DM शेखर आनंद के निर्देश, घाटकुसुम्भा पर विशेष फोकस
RELATED ARTICLES
Munger
heavy intensity rain
41.7
°
C
41.7
°
41.7
°
20 %
4.7kmh
40 %
Tue
41
°
Wed
44
°
Thu
43
°
Fri
41
°
Sat
40
°



