Homeदेश - विदेश18 से 25 मई तक चलेगा SC-ST टोलों में जनभागीदारी अभियान: मंत्री...

18 से 25 मई तक चलेगा SC-ST टोलों में जनभागीदारी अभियान: मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन


रिपोर्ट: जया कुमारी,पटना(बिहार)

पटना: राज्य में जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत 18 से 25 मई तक सभी अनुसूचित जाति-जनजाति टोलों में जनभागीदारी अभियान चलाया जाएगा।

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने गुरुवार को जिला कल्याण पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान हेल्थ कैंप, सड़क, भवन, आंगनबाड़ी केंद्र सहित सभी कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

बैठक में दिए गए निर्देश:

– आवासीय विद्यालयों में 100% उपस्थिति: बच्चों में प्रचार कर इसी महीने अभियान चलाकर उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा। दूर के जिले से आने वाले बच्चों को राहत देते हुए पास के जिले में ही दाखिला दिलाने का निर्देश।
– शिक्षक भर्ती: आवासीय स्कूलों में 2 हजार से अधिक शिक्षकों के रिक्त पदों को जल्द भरने की कवायद शुरू करने को कहा।
– छात्रावास व PETC: छात्रावासों में शिक्षा, सुविधा और सुरक्षा पर विशेष ध्यान। प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केंद्रों पर गुणवत्तापूर्ण तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश।
– SC-ST अत्याचार निवारण: लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने को कहा। लखीसराय के सूरज कुमार को अधिनियम के तहत नियुक्ति पत्र भी सौंपा।
– महादलित विकास मिशन: सामुदायिक भवन-सह-वर्कशेड के निर्माणाधीन और पूर्ण भवनों की समीक्षा कर अगले 3 महीने में सभी पूरा करने का लक्ष्य।
– DBT और निगरानी: छात्रवृत्ति समेत अन्य योजनाओं की राशि DBT से समय पर पहुंचे। सभी पात्र लाभुकों को योजना का लाभ मिले, कोई वंचित न रहे।

मंत्री ने कहा कि बच्चों को शिक्षित करना प्राथमिकता है और मुख्यालय स्तर से महीने में दो बार समीक्षा होगी। बैठक प्रधानमंत्री की ईंधन बचत अपील को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन आयोजित की गई।

मौके पर सचिव संदीप आर पुडकलकट्टी, निदेशक प्रियंका रानी समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Munger
light rain
28.6 ° C
28.6 °
28.6 °
81 %
2.1kmh
100 %
Sat
35 °
Sun
33 °
Mon
31 °
Tue
31 °
Wed
35 °

Most Popular

error: Content is protected !!