Homeप्रदेशदरियापुर के सेंट पॉल एकेडमी में समर कैंप का शुभारंभ

दरियापुर के सेंट पॉल एकेडमी में समर कैंप का शुभारंभ

ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर अनितेश कश्यप

भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत दरियापुर स्थित सेंट पॉल एकेडमी  में तीन दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की निदेशिका कैथलीन क्वाड्रोस द्वारा किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।

इस समर कैंप में एलकेजी से प्रथम कक्षा तक के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आनंद उठाया।



समर कैंप के प्रथम दिन बच्चों ने पुष्प चित्रकारी, रंग भरने की कला, रोल प्ले, नृत्य, कविता-पाठ एवं अन्य मनोरंजक कार्यक्रमों में भाग लेकर खूब मस्ती की। बच्चों ने पूरे उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर बच्चों की हंसी, खुशी और रचनात्मक गतिविधियों से पूरे दिन गुलजार रहा।

जबकि पूरा का पूरा कार्यक्रम उक्त विद्यालय के प्राचार्य राजीव प्रसाद के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि इस प्रकार के समर कैंप का उद्देश्य बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभाओं को निखारना, उनकी रचनात्मक क्षमता को विकसित करना तथा खेल-खेल में सीखने की भावना को बढ़ावा देना है।

यह समर कैंप लगातार तीन दिनों तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें बच्चों के लिए कई रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय के शिक्षकों एवं अभिभावकों ने बच्चों के उत्साह और सहभागिता की सराहना की। मौके पर रोज मेरी,जशांता मुर्मू,नफिशा, राजू,हेदर, आशुतोष, पाठक ,अर्चना सिंह,ऐनी स्मिथ,निशा, लुक्स,कौशल, कारलूस बिसरा, हतिम जमल सहित आदि शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
40.8 ° C
40.8 °
40.8 °
18 %
4.2kmh
0 %
Fri
39 °
Sat
43 °
Sun
41 °
Mon
39 °
Tue
39 °

Most Popular

error: Content is protected !!