Homeप्रदेशबिहार: मधेपुरा में जनसुनवाई: डीएम अभिषेक रंजन ने 25 आवेदनों पर त्वरित...

बिहार: मधेपुरा में जनसुनवाई: डीएम अभिषेक रंजन ने 25 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश


रिपोर्ट: गौरव कबीर(बिहार)

मधेपुरा:  समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सोमवार को जिलाधिकारी अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं से जुड़े कुल 25 आवेदन डीएम के समक्ष रखे।

जनसुनवाई के दौरान डीएम ने प्रत्येक आवेदक की बात गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनी। मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को सभी मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए।

डीएम अभिषेक रंजन ने कहा कि हर आवेदन का निष्पादन तय समयसीमा में पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से हो, ताकि आमजन को जल्द राहत मिले। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सुशासन और जवाबदेही के साथ जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। जनसुनवाई जनता और प्रशासन के बीच सीधे संवाद का मजबूत माध्यम है।

उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं होगा। गुणवत्तापूर्ण निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण, पारदर्शिता और जनसहभागिता पर लगातार जोर दे रहा है।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
38.5 ° C
38.5 °
38.5 °
21 %
3.8kmh
5 %
Mon
39 °
Tue
42 °
Wed
44 °
Thu
44 °
Fri
44 °

Most Popular

error: Content is protected !!