ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर अनितेश कश्यप
भागलपुर: बिहार के माटी के हुनरमंद खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर लगातार अपनी चमक बिखेर रहे हैं। इसी कड़ी में दरियापुर पंचायत के सरोख निवासी दो सगे भाइयों ने खेल की दुनिया में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दरियापुर के सरौख के यश सिंह और अरिजीत सिंह का चयन नोएडा की प्रतिष्ठित ‘पुश क्रिकेट एकेडमी’ (Push Cricket Academy) के अंडर-12 (Under-12) वर्ग में हुआ है।

दोनों होनहार खिलाड़ी दरियापुर के प्रतिष्ठित सामाजिक परिवार से आते हैं। ये दरियापुर पैक्स के पूर्व अध्यक्ष उमेश प्रसाद सिंह और दरियापुर पंचायत की पूर्व मुखिया जोशना रानी के पोते हैं। इस खबर के सामने आते ही पूरे क्षेत्र और पैक्स संगठन से जुड़े लोगों में जश्न का माहौल है।
माता-पिता का मिला अटूट सहयोग से यश और अरिजीत की इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता का अटूट विश्वास और समर्पण रहा है। बच्चों के पिता राकेश सिंह दुबई स्थित एक नामी मल्टीनेशनल (MNC) कंपनी में कार्यरत हैं, जिन्होंने दूर रहकर भी बच्चों के सपनों को हमेशा पंख दिए। वहीं उनकी माता अर्चना सिंह ने बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके खेल और अनुशासन पर पूरा ध्यान दिया। परिवार के बड़ों के आशीर्वाद और माता-पिता के सही मार्गदर्शन का नतीजा है ।कि आज दोनों भाइयों ने इतनी छोटी उम्र में यह मुकाम हासिल किया है।

कड़े ट्रायल्स के बाद मिली सफलता नोएडा की ‘पुश क्रिकेट एकेडमी’ देश की जानी-मानी खेल अकादमियों में से एक है, जहाँ से हर साल कई बेहतरीन खिलाड़ी निकलकर जूनियर और सीनियर नेशनल टीमों में जगह बनाते हैं। बताया जा रहा है कि अंडर-12 के इस कड़े चयन प्रकिया (ट्रायल्स) में देश भर के सैकड़ों बच्चों ने हिस्सा लिया था। लेकिन यश और अरिजीत के बेहतरीन फुटवर्क, शानदार तकनीक और खेल के प्रति गजब के जज्बे को देखते हुए सिलेक्टर्स ने उन्हें एकेडमी के लिए चुना।दादा-दादी और परिवार में ख़ुशी की लहर ग्रामीण परिवेश से निकलकर दिल्ली-एनसीआर (नोएडा) जैसे बड़े मंच पर अपनी जगह बनाने वाले इन दोनों बच्चों की सफलता पर पूर्व पैक्स अध्यक्ष उमेश प्रसाद सिंह और पूर्व मुखिया जोशना रानी ने बेहद ख़ुशी जताई है।
उन्होंने संयुक्त रूप से कहा बच्चों में बचपन से ही क्रिकेट को लेकर एक अलग जूनून था। हमें पूरा भरोसा है कि ये दोनों भाई एक दिन न सिर्फ भागलपुर और बिहार का, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन करेंगे। सरौख गांव और दरियापुर के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच और सही समय पर प्रोत्साहन मिलने की देर है वही इस अवसर पर यश और अरिजित दोनों को मिठाई खिलाकर उनके दादा-दादी में खुशी जाहिर की ग्रामीणों ने दी बधाई ।इस बड़ी उपलब्धि पर सरौख, चंद्रभानपुर और दरियापुर पंचायत के ग्रामीणों, किसानों और पैक्स के सदस्यों ने मिठाई बांटकर ख़ुशी का इजहार किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यश और अरिजीत की यह सफलता गांव के दूसरे बच्चों के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा बनेगी। दोनों भाई जल्द ही नोएडा में अपनी प्रोफेशनल क्रिकेट ट्रेनिंग की शुरुआत करेंगे।




