Homeप्रदेशबिहार में अपराध से अर्जित संपत्ति होगी जब्त, 1433 अपराधी पुलिस के...

बिहार में अपराध से अर्जित संपत्ति होगी जब्त, 1433 अपराधी पुलिस के रडार पर

👉BNSS-107 के तहत 428 की संपत्ति कुर्की का प्रस्ताव कोर्ट में, 4 पर आदेश जारी: ADG सुधांशु कुमार


रिपोर्ट: पीयूष कुमार प्रियदर्शी(बिहार)



पटना:  बिहार पुलिस ने अपराध की कमाई से संपत्ति बनाने वाले अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई शुरू की है। एडीजी विधि-व्यवस्था सुधांशु कुमार ने  पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन के सभागार में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि BNSS की धारा-107 के तहत अब तक 1433 अपराधियों की पहचान की गई है। इनमें 428 की संपत्ति जब्त करने का प्रस्ताव न्यायालय भेजा गया है। 103 के खिलाफ प्रक्रिया चल रही है और 4 अपराधियों की संपत्ति जब्ती का आदेश कोर्ट से पारित हो चुका है। 

4.13 लाख पर निरोधात्मक कार्रवाई

एडीजी ने कहा कि जनवरी से 15 मई तक BNSS की धारा 126 और 135 के तहत 4 लाख 13 हजार 118 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई हुई। 1 लाख 34 हजार 358 से बॉन्ड भरवाया गया। CCA के तहत 676 अपराधियों पर कार्रवाई का प्रस्ताव DM को भेजा गया, जिसमें 252 पर आदेश पारित हो चुका है। 

33 हजार से अधिक गिरफ्तार, 70 हजार को सजा

इस अवधि में हत्या में 2023, डकैती में 311, लूट में 573, SC-ST एक्ट में 1572 समेत 33,126 आरोपी गिरफ्तार किए गए। जनवरी से अप्रैल तक 52,567 कांडों में 70,624 लोगों को सजा दिलाई गई। पुलिस पर हमले में 1065, सांप्रदायिक हिंसा में 57 और हर्ष फायरिंग में 20 पर कार्रवाई हुई। 

वाहन जांच में 7 करोड़ जुर्माना

अपराध नियंत्रण के लिए 4 लाख 5 हजार 704 वाहनों की जांच की गई। 48,216 से नियम उल्लंघन पर 7 करोड़ 4 लाख 82 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। 750 वाहन जब्त किए गए। 

त्योहारों पर अलर्ट

ADG ने बताया कि गंगा दशहरा और बकरीद के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी कर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
35 ° C
35 °
35 °
53 %
3.7kmh
100 %
Sun
36 °
Mon
35 °
Tue
36 °
Wed
31 °
Thu
34 °

Most Popular

error: Content is protected !!