रिपोर्ट: उमेश कुमार,शेखपुरा(बिहार)
शेखपुरा: बिहार सरकार की पहल ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ के तहत शुक्रवार को शेखपुरा समाहरणालय में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुआ। डीएम ने कुल 36 आवेदनों पर सुनवाई की और त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए।
36 मामले आए सामने
कार्यक्रम में चापाकल बनाने, बिजली कनेक्शन, मोबाइल चोरी, बिजली बिल माफी, प्राथमिकी दर्ज करने, रास्ता अवरुद्ध करने, जमीन अतिक्रमण, बिजली पोल लगाने, जमाबंदी कायम करने, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैकतपुर में चारदीवारी निर्माण, वारंटियों की गिरफ्तारी, आवास लाभ, चिकित्सीय लापरवाही, नाली निर्माण, सिंचाई हेतु विद्युत आपूर्ति से जुड़े मामले आए।
सोमवार-शुक्रवार को होगा आयोजन
डीएम ने बताया कि अब यह कार्यक्रम हर सोमवार और शुक्रवार को सभी कार्यालयों में नियमित रूप से होगा, ताकि फरियादियों को भटकना न पड़े।
सुविधाओं पर सख्त निर्देश:
डीएम ने अधिकारियों को हिदायत दी कि कार्यालयों में फरियादियों के लिए बैठने की व्यवस्था, गर्मी में शुद्ध पेयजल और महिला-पुरुष के लिए अलग-अलग स्वच्छ शौचालय अनिवार्य रूप से हों। उन्होंने कहा, “दूर-दराज से बूढ़े-बुजुर्ग बड़ी उम्मीद से आते हैं। उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता से सुना जाए।”
सभी 36 आवेदनों की गहन जांच कर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश दिए गए ताकि लोगों को बार-बार चक्कर न काटने पड़ें। कार्यक्रम में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी भी मौजूद थे।
बिहार: “सबका सम्मान जीवन आसान” में शेखपुरा डीएम ने सुने 36 फरियाद, त्वरित निपटारे के निर्देश
Munger
overcast clouds
35
°
C
35
°
35
°
53 %
3.7kmh
100 %
Sun
36
°
Mon
35
°
Tue
36
°
Wed
31
°
Thu
34
°



