Homeप्रदेशटेक बिहार' की उड़ान: बेंगलुरु में IT इंडस्ट्री मीट, Adobe-Mercedes से लेकर...

टेक बिहार’ की उड़ान: बेंगलुरु में IT इंडस्ट्री मीट, Adobe-Mercedes से लेकर Salesforce तक ने बिहार में निवेश पर दिखाई दिलचस्पी



रिपोर्ट: नरेश अग्रवाल,पटना(बिहार)

बेंगलुरु/पटना:  बिहार को देश का अगला डिजिटल हब बनाने की दिशा में बड़ी छलांग लगी है। बेंगलुरु में आयोजित ‘बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026’ में Adobe, Mercedes-Benz, Oracle, Salesforce, Honeywell, Razorpay जैसी वैश्विक टेक कंपनियों ने बिहार में निवेश और GCC स्थापित करने में गहरी रुचि दिखाई।



मंत्री नीतीश मिश्रा के 3 बड़े ऐलान:
1. इकोसिस्टम पर फोकस: IT मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ निवेश नहीं, बल्कि ऐसा टेक इकोसिस्टम बनाना है जहां नवाचार, उद्योग और युवा टैलेंट साथ बढ़ें। 
2. दो पॉलिसी गेमचेंजर: बिहार IT पॉलिसी 2024 और बिहार GCC पॉलिसी 2026 बड़े निवेश, हाई-क्वालिटी जॉब और बिहार को ग्लोबल टेक मैप पर लाने में मील का पत्थर साबित होंगी। 
3. ईज ऑफ डूइंग बिजनेस: सिंगल विंडो क्लीयरेंस, निवेश प्रोत्साहन योजनाएं, स्किल डेवलपमेंट और आधुनिक डिजिटल इंफ्रा की जानकारी कंपनियों को दी गई।

सचिव की वन-टू-वन मीटिंग:

IT सचिव अभय कुमार सिंह ने Quess Corp के साथ रोजगार-स्किल डेवलपमेंट, Adobe, Mercedes-Benz, XLR Partners, Brandscapes Worldwide के साथ डिजिटल निवेश और GCC पर चर्चा की। उन्होंने बिहार की उद्योग-अनुकूल नीतियों, कुशल मानव संसाधन और पारदर्शी व्यवस्था का प्रेजेंटेशन दिया।

कौन-कौन आया बैठक में:

Mphasis, NetApp, Trend Micro, Tejas Networks, MyGate, RuralShores, http://Quodeck.ai समेत कई कंपनियों के सीनियर प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। AI सॉल्यूशन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, स्टार्टअप इकोसिस्टम, IT पार्क और रिसर्च-इनोवेशन पर गंभीर बात हुई।

कंपनियों ने क्या कहा:

उद्योग प्रतिनिधियों ने बिहार की नई औद्योगिक नीतियों, निवेश प्रोत्साहन और तेजी से बन रहे डिजिटल इकोसिस्टम की तारीफ की। बिहार की युवा प्रतिभा और टेक क्षमता को भविष्य के निवेश के लिए बेहद अनुकूल बताया।

‘टेक बिहार’ की नई पहचान:

मीट ने साफ कर दिया कि बिहार अब सिर्फ संभावनाओं का राज्य नहीं, बल्कि टेक, इनोवेशन, GCC और डिजिटल निवेश का उभरता राष्ट्रीय केंद्र बन रहा है।

RELATED ARTICLES
Munger
broken clouds
35.3 ° C
35.3 °
35.3 °
47 %
5kmh
57 %
Sat
35 °
Sun
36 °
Mon
35 °
Tue
37 °
Wed
35 °

Most Popular

error: Content is protected !!