“राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्ने”
✨ माखन चोरी की मनमोहक लीला
💃 राधा-कृष्ण की रासलीला
🤝 सुदामा-कृष्ण का अद्भुत मिलन
🙏 विद्यालय में भव्य जन्माष्टमी उत्सव




हवेली खड़गपुर। नगर स्थित सुभाष चंद्र कादंबरी साहा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, झील पथ के प्रांगण में गुरुवार, 3 सितंबर को जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। वंदना सभा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के भैया-बहनों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को भव्य और आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने कृष्ण और राधा के मनमोहक स्वरूप में सजकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। भैया-बहनों द्वारा कृष्ण, राधा और गोपियों से जुड़ी आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं।
कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को भी जीवंत किया गया। माखन चोरी की लीला, राधा-कृष्ण की गोपियों संग रासलीला तथा कृष्ण और उनके परम मित्र सुदामा के मिलन का दृश्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया।
विद्यालय परिवार की ओर से बताया गया कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपरा और धार्मिक मूल्यों से परिचित कराने का प्रयास किया जाता है।
इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य कुमोद, निरंजन, सावन, विनय, करण, अजीत, अनामिका, मेनका, मनीषा, रानी, अमृता और गीता सहित सेवक-सेविकाएं उपस्थित रहे।



