Homeप्रदेशउर्वरक समिति की बैठक में खाद विक्रेताओं को दिए गए सरकार के...

उर्वरक समिति की बैठक में खाद विक्रेताओं को दिए गए सरकार के नए निर्देश


हवेली खड़गपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में गुरुवार को उर्वरक समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कृषि अनुमंडल विपुल बिप्लब ने की। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी लाइसेंसी खाद-बीज विक्रेता मौजूद रहे। कृषि अनुमंडल पदाधिकारी ने विक्रेताओं को सरकार द्वारा उर्वरक बिक्री को लेकर जारी नए दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब सभी दुकानदारों को पीओएस मशीन से ही उर्वरक की बिक्री करनी होगी। बिना पीओएस के खाद बेचने पर लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। बैठक में कालाबाजारी, जमाखोरी और निर्धारित दर से अधिक कीमत पर खाद बेचने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। विक्रेताओं को स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर और रेट बोर्ड अनिवार्य रूप से अपडेट रखने का निर्देश दिया गया। कृषि पदाधिकारी ने कहा कि किसानों को समय पर गुणवत्ता युक्त खाद उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। किसी भी दुकान पर ओवर रेटिंग की शिकायत मिलने पर तुरंत छापेमारी की जाएगी। बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुरज कुमार सहायक तकनीकी प्रबंधक और बड़ी संख्या में खाद विक्रेता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
36.2 ° C
36.2 °
36.2 °
45 %
2.1kmh
100 %
Thu
36 °
Fri
37 °
Sat
32 °
Sun
29 °
Mon
32 °

Most Popular

error: Content is protected !!