Homeप्रदेशबिहार: गंगा कटाव रोकने के लिए 52.56 करोड़ की योजना;जल संसाधन सचिव...

बिहार: गंगा कटाव रोकने के लिए 52.56 करोड़ की योजना;जल संसाधन सचिव ने दिया एक माह में काम पूरा करने का अल्टीमेटम


रिपोर्ट: जया कुमारी,पटना(बिहार)

पटना: भोजपुर जिला के  गंगा नदी के कटाव से शाहपुर प्रखंड के गांवों को बचाने के लिए चल रहे कटाव निरोधी कार्यों को अगले एक महीने में हर हाल में पूरा करने का निर्देश जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने दिया है। गुरुवार को उन्होंने यूपी सीमा से सटे जवनिया गांव में गंगा तट पर चल रहे कार्यों का स्थल निरीक्षण किया।

1200 मीटर में हो रहा कटाव निरोधी कार्य

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि गंगा के दाहिने तट पर बसे गंगापुर, भुसौला, नन्दपुर और दामोदरपुर (जवनिया) गांवों को कटाव से बचाने के लिए लगभग 1200 मीटर लंबाई में कटाव निरोधी कार्य कराया जा रहा है। इस परियोजना की प्रशासनिक स्वीकृति 52.56 करोड़ रुपये है और फिलहाल काम प्रगति पर है।

ग्रामीणों से लिया फीडबैक

सचिव डॉ. सिंह ने मौके पर स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याएं, सुझाव व अपेक्षाएं जानीं। ग्रामीणों ने गंगा के लगातार कटाव से हो रही परेशानी बताई और चल रहे संरक्षण कार्यों पर संतोष जताया।

मानसून से पहले काम पूरा करने का निर्देश

डॉ. सिंह ने कहा कि मानसून की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराएं और कटाव निरोधी कार्य एक माह के भीतर पूरे करें। उन्होंने अभियंताओं और संवेदकों को साफ कहा कि काम की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा और समय-सीमा में काम पूरा करना होगा।

इन गांवों को मिलेगा फायदा

सचिव ने कहा कि परियोजना पूरी होने से शाहपुर प्रखंड के गंगापुर, भुसौला, नन्दपुर और जवनिया सहित आसपास के गांवों को गंगा के कटाव से स्थायी सुरक्षा मिलेगी। इससे स्थानीय आबादी, खेत, घर और सार्वजनिक संपत्ति का संरक्षण सुनिश्चित होगा।

निरीक्षण के समय विभाग के वरीय अभियंता, कार्यपालक अभियंता, अन्य पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
32 ° C
32 °
32 °
64 %
3.9kmh
95 %
Thu
31 °
Fri
32 °
Sat
34 °
Sun
33 °
Mon
30 °

Most Popular

error: Content is protected !!