Homeप्रदेशबिहार: शेखपुरा डीएम शेखर आनंद ने पुत्र संग निकाली साइकिल रैली, कहा-...

बिहार: शेखपुरा डीएम शेखर आनंद ने पुत्र संग निकाली साइकिल रैली, कहा- सीमित परिवार से ही बनेगा उत्तम शेखपुरा



रिपोर्ट: उमेश कुमार,शेखपुरा(बिहार)

शेखपुरा:  जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के तहत बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा समाहरणालय परिसर से एक भव्य साइकिल जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने अपने पुत्र के साथ किया।

रैली समाहरणालय से शुरू होकर चांदनी चौक, कटरा चौक और दल्लू चौक होते हुए सदर अस्पताल में समाप्त हुई। इसमें सिविल सर्जन, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, पीसीआई, पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि और लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

सदर अस्पताल में समापन के बाद पीसीआई द्वारा परिवार नियोजन और छोटे परिवार के महत्व पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। DM ने नाटक की सराहना करते हुए कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।



डीएम ने क्या कहा

जिला पदाधिकारी ने कहा कि _“जनसंख्या स्थिरता केवल स्वास्थ्य का विषय नहीं है, बल्कि यह समाज और राष्ट्र के सतत विकास का आधार है। सीमित और सुनियोजित परिवार से ही हर बच्चे को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण मिल सकता है।”_ उन्होंने लोगों से परिवार नियोजन कार्यक्रमों में भाग लेकर “उत्तम शेखपुरा” बनाने में सहयोग की अपील की।

पखवाड़े का लक्ष्य

अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि इस पखवाड़े में जिले में 600 महिला बंध्याकरण और 50 पुरुष नसबंदी का लक्ष्य है। साथ ही योग्य दंपतियों को आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से परिवार नियोजन के अस्थायी साधन निःशुल्क दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शेखपुरा पिछले कई वर्षों से परिवार नियोजन में राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने जनसंख्या स्थिरता का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
28.9 ° C
28.9 °
28.9 °
74 %
3.8kmh
96 %
Fri
34 °
Sat
33 °
Sun
33 °
Mon
28 °
Tue
28 °

Most Popular

error: Content is protected !!