Homeप्रदेशशेखपुरा में एक साथ 4 डिग्री कॉलेजों का शिलान्यास, मंत्री अशोक चौधरी...

शेखपुरा में एक साथ 4 डिग्री कॉलेजों का शिलान्यास, मंत्री अशोक चौधरी बोले- अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा



रिपोर्ट: उमेश कुमार,शेखपुरा(बिहार)

शेखपुरा: जिले के छात्र-छात्राओं के उच्च शिक्षा के सपने को 15 जुलाई 2026 को साकार किया गया। जिले के 4 प्रखंडों में राजकीय डिग्री महाविद्यालयों के शिलान्यास और शुभारंभ से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इन महाविद्यालयों के शुरू होने से अब स्थानीय स्तर पर ही युवाओं को उच्च शिक्षा मिल सकेगी।

मुख्य कार्यक्रम – बेलाव पंचायत, शेखोंपुरसराय

मुख्य कार्यक्रम शेखोंपुरसराय प्रखंड के बेलाव पंचायत में आयोजित किया गया। यहां बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के माननीय मंत्री श्री अशोक चौधरी द्वारा राजकीय डिग्री महाविद्यालय का विधिवत शिलान्या किया गया।

मंत्री महोदय ने कहा कि _“सरकार शिक्षा के स्तर को सुधारने और इसे हर घर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस महाविद्यालय में पठन-पाठन का कार्य यथाशीघ्र शुरू करा दिया जाएगा, जिससे यहां के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।”_

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी महोदय एवं बेलाव पंचायत के मुखिया द्वारा मंत्री जी को अंगवस्त्र एवं ‘जल-जीवन-हरियाली’ अभियान के प्रतीक चिन्ह के रूप में पौधा देकर सम्मानित किया गया। मंत्री जी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए महाविद्यालय परिसर में पौधा भी लगाया।

जिले के 3 अन्य प्रखंडों में भी शुभारंभ
1. घाटकुसुम्भा प्रखंड, बाऊघाट: बिहार विधान परिषद के माननीय सदस्य श्री ललन महतो की उपस्थिति में महाविद्यालय का शुभारंभ।
2. अरियरी प्रखंड, ससवहना पंचायत: शेखपुरा के माननीय विधायक श्री रणधीर कुमार सोनी द्वारा राजकीय डिग्री महाविद्यालय का शिलान्यास।
3. चेवाड़ा: चेयरमैन श्री लट्टु यादव द्वारा महाविद्यालय का शुभारंभ।

उपस्थित गणमान्य

इस ऐतिहासिक अवसर पर जिला परिषद् अध्यक्षा, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता जांच, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा भारी संख्या में ग्रामीण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
28.9 ° C
28.9 °
28.9 °
74 %
3.8kmh
96 %
Fri
34 °
Sat
33 °
Sun
33 °
Mon
28 °
Tue
28 °

Most Popular

error: Content is protected !!