Homeप्रदेशबिहार: शेखपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, चांदनी चौक से पटेल...

बिहार: शेखपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, चांदनी चौक से पटेल चौक तक चला अभियान, 9000 जुर्माना वसूला


रिपोर्ट: उमेश कुमार,शेखपुरा(बिहार)

शेखपुरा: शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन ने आज सख्त रुख अपनाया। अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी और नगर कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में चांदनी चौक, सब्जी मंडी से पटेल चौक तक सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

व्यस्त मार्ग पर थी कार्रवाई 

सड़क किनारे अवैध ठेले-गुमटियां और बेतरतीब खड़े टोटो के कारण इस मार्ग पर रोज जाम लगता था। अभियान के दौरान प्रशासन ने अवैध कब्जे हटाए और दुकानदारों को सामान दुकान की सीमा में रखने की चेतावनी दी। टोटो चालकों को निर्धारित स्टैंड इस्तेमाल करने की सख्त हिदायत दी गई।



10 दुकानदारों को मिला पहचान पत्र, 9000 जुर्माना

सभी फुटपाथी विक्रेताओं को सब्जी मंडी के अंदर शिफ्ट कराया गया। शिफ्ट किए गए 10 दुकानदारों को पहचान पत्र भी दिया गया। अभियान में कुल 9000 रुपये जुर्माना वसूला गया। निर्देश दिया गया कि दोबारा सड़क पर दुकान लगाने पर कठोर कार्रवाई होगी। साथ ही सभी विक्रेताओं को नगर परिषद से दुकान आवंटन कराने को कहा गया।

एसडीएम का बयान

अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने कहा, “जिलाधिकारी के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। शहरवासियों को जाम से मुक्ति दिलाना प्राथमिकता है। अतिक्रमण से आम लोगों और एम्बुलेंस जैसी आपात सेवाओं को दिक्कत होती है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।”

नगर कार्यपालक पदाधिकारी ने भी साफ किया कि सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं होगा और भविष्य में और जुर्माना लगाया जाएगा।


RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
26.3 ° C
26.3 °
26.3 °
91 %
7.5kmh
98 %
Wed
28 °
Thu
31 °
Fri
33 °
Sat
32 °
Sun
32 °

Most Popular

error: Content is protected !!