Homeप्रदेशबिहार: शेखपुरा समाहरणालय में गैर संचारी रोग स्क्रीनिंग शिविर, 136 लोगों की...

बिहार: शेखपुरा समाहरणालय में गैर संचारी रोग स्क्रीनिंग शिविर, 136 लोगों की जांच में 32 में मिले लक्षण


रिपोर्ट: उमेश कुमार,शेखपुरा(बिहार)

शेखपुरा: जिला पदाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने आज समाहरणालय परिसर में गैर संचारी रोग कार्यक्रम के तहत स्क्रीनिंग शिविर लगाया। शिविर का उद्देश्य मधुमेह, उच्च रक्तचाप और अन्य गैर संचारी रोगों की समय पर पहचान कर परामर्श देना था।

136 की जांच, 32 में मिले जोखिम

शिविर में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला स्तरीय पदाधिकारी, समाहरणालय के अधिकारी और कर्मियों सहित कुल 136 लोगों की मधुमेह और हाइपरटेंशन की स्क्रीनिंग की गई। जांच में 32 लोगों में गैर संचारी रोग के लक्षण या जोखिम पाए गए। इन्हें जरूरी स्वास्थ्य परामर्श दिया गया और आगे की जांच के लिए मार्गदर्शन किया गया।

संतुलित जीवनशैली की अपील

शिविर में सभी अधिकारियों-कर्मियों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित जीवनशैली अपनाने और गैर संचारी रोगों की रोकथाम के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई।

ये रहे मौजूद

शिविर के संचालन में डॉ. अशोक कुमार सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ. नौशाद आलम, जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी, प्रभाष पाण्डेय, डॉ. अंजली कुमारी और गैर संचारी रोग कोषांग की टीम ने अहम भूमिका निभाई।

RELATED ARTICLES
Munger
light rain
26 ° C
26 °
26 °
92 %
7.6kmh
93 %
Tue
26 °
Wed
28 °
Thu
31 °
Fri
32 °
Sat
32 °

Most Popular

error: Content is protected !!