Homeप्रदेशमुंगेर विश्वविद्यालय के खिलाफ एबीवीपी का प्रदर्शन, कुलपति का पुतला दहन

मुंगेर विश्वविद्यालय के खिलाफ एबीवीपी का प्रदर्शन, कुलपति का पुतला दहन


हवेली खड़गपुर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंगलवार को हरि सिंह महाविद्यालय परिसर में मुंगेर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सेमेस्टर-1 के त्रुटिपूर्ण परीक्षा परिणाम के विरोध में छात्रों ने कुलपति और परीक्षा नियंत्रक का पुतला फूंका तथा जमकर नारेबाजी की।
कार्यक्रम का नेतृत्व रॉबिन कुमार और शिवम केशरी ने किया। एबीवीपी के प्रांत खेलो भारत सह संयोजक पिंकेश कुमार और नगर सह मंत्री शैलभ झा ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय अपनी स्थापना काल से ही अव्यवस्थाओं का शिकार रहा है। उन्होंने कहा कि छह महीने में पूरा होने वाला सेमेस्टर 8-9 महीने बाद भी सही परिणाम नहीं दे पा रहा है, जिससे छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
नगर कोषाध्यक्ष श्रेयांश कुमार और दिव्यांशु कुमार ने विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द सुधार नहीं किया गया तो परिषद चरणबद्ध आंदोलन चलाएगी। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने “भ्रष्ट कुलपति मुर्दाबाद” और “प्रवेश, परीक्षा व परिणाम दुरुस्त करो” जैसे नारे लगाए।
इस मौके पर जिला संयोजक अंकित जायसवाल, नगर सह मंत्री शुभम भारद्वाज, राजीव आनंद,राहुल कुमार, आदर्श राज,कोमल कुमारी,जूही कुमारी, सोनी कुमारी , सहित दर्जनों छात्र छात्रा मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
Munger
few clouds
36.3 ° C
36.3 °
36.3 °
38 %
1.2kmh
23 %
Fri
42 °
Sat
43 °
Sun
42 °
Mon
40 °
Tue
29 °

Most Popular

error: Content is protected !!