Homeप्रदेशसजौर में एनडीए की आभार यात्रा, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर...

सजौर में एनडीए की आभार यात्रा, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर जश्न

ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर अनितेश कश्यप


शाहकुंड प्रखंड के सजौर मंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से आभार यात्रा निकाली गई। यह यात्रा बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
भाजपा सजौर मंडल महामंत्री मनोज झा ने बताया कि बिहार विधानसभा में बहुमत प्राप्त कर सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर यह आभार यात्रा निकाली गई। यात्रा में चार पहिया और दो पहिया वाहनों के साथ रथ, ढोल-नगाड़े और गाजे-बाजे शामिल रहे, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सव के माहौल में डूबा नजर आया।
कार्यक्रम का संयोजन नीरज प्रसाद सिंह ने किया, जबकि सह-संयोजक के रूप में लोजपा के अरुण पासवान और जदयू के आलोक कुमार को जिम्मेदारी दी गई। यात्रा में एनडीए के विभिन्न दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुमन कुमार प्रसून, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सौरभ झा, पंचायत समिति सदस्य संजय मोदी, पूर्व मुखिया दीपक सिंह, मुखिया प्रतिनिधि करण कुमार उर्फ छोटू, डॉ विवेकानंद विवेक, राजेश खन्ना, सुनील पासवान, डॉ के.के. मंडल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आभार यात्रा दरियापुर दुर्गा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर दासपुर, राधानगर चौक, सजौर बाजार, मोहनपुर, नारायणपुर, तेतरिया और रतनगंज होते हुए शहीद जगदेव बाबू चौक अंधरी पहुंचकर समाप्त हुई, जहां जगदेव बाबू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
40.3 ° C
40.3 °
40.3 °
15 %
1.5kmh
0 %
Sat
44 °
Sun
45 °
Mon
42 °
Tue
34 °
Wed
34 °

Most Popular

error: Content is protected !!