Homeप्रदेशबोरी में शराब छोड़ फरार हुए तस्कर, 24 केन बीयर व 17...

बोरी में शराब छोड़ फरार हुए तस्कर, 24 केन बीयर व 17 बोतल विदेशी शराब बरामद



हवेली खड़गपुर

हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई नगर क्षेत्र के मोमिन टोला पानी टंकी के समीप की गई। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति शराब की खेप लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पीछा शुरू किया।
पुलिस को देखते ही तस्कर बोरी में रखी शराब सड़क किनारे फेंककर मौके से फरार हो गए। जब बोरी की तलाशी ली गई तो उसमें 500 एमएल के 24 केन किंगफिशर बीयर (कुल 12 लीटर) और ब्लेंडर्स प्राइड की 375 एमएल की 17 बोतल (कुल 6.375 लीटर) बरामद हुई। कुल मिलाकर 18.375 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई।
पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कार्रवाई में एसआई कुंदन कुमार, अतुल साक्षी समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

RELATED ARTICLES
Munger
few clouds
36.3 ° C
36.3 °
36.3 °
38 %
1.2kmh
23 %
Fri
42 °
Sat
43 °
Sun
42 °
Mon
40 °
Tue
29 °

Most Popular

error: Content is protected !!