Homeप्रदेशभाजपा ने शक्ति केंद्रों पर की बैठक, ‘मन की बात’ कार्यक्रम को...

भाजपा ने शक्ति केंद्रों पर की बैठक, ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर



हवेली खड़गपुर

मंगलवार को भाजपा नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में नगर क्षेत्र के विभिन्न शक्ति केंद्रों पर अलग-अलग बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में बूथ अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।
स्वर्गीय रामेश्वर साह शक्ति केंद्र पर अजीत कुमार साह, स्वर्गीय कृष्ण प्रसाद सिन्हा शक्ति केंद्र पर ओमप्रकाश पासवान, स्वर्गीय संत ज्ञानेश्वर मोदी शक्ति केंद्र पर निरंजन मिश्रा, स्वर्गीय राममोहन जायसवाल शक्ति केंद्र पर माधव ठाकुर, स्वर्गीय सहदेव प्रसाद साह शक्ति केंद्र पर गौतम कुमार, स्वर्गीय सुभाष चंद्र साहा शक्ति केंद्र पर संजीव चंद्र साहा तथा स्वर्गीय श्याम बिहारी अग्रवाल शक्ति केंद्र पर डॉ. अशोक कुमार केशरी की अध्यक्षता में बैठकें हुईं।
बैठकों का मुख्य उद्देश्य आगामी 26 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना रहा। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि सभी बूथों पर इस कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण सुनिश्चित कराते हुए केंद्र सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं।
इस अवसर पर शशिभूषण राय, शैलेंद्र सिन्हा, ओमप्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश साह, धर्मबीर साह, सोनू साह, चंदन पासवान, अविनाश कुमार, सूरज, हेमंत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Munger
few clouds
36.3 ° C
36.3 °
36.3 °
38 %
1.2kmh
23 %
Fri
42 °
Sat
43 °
Sun
42 °
Mon
40 °
Tue
29 °

Most Popular

error: Content is protected !!